ऑर्टिकल 370- जदयू का चौंकाने वाला फैसला, फिर पलटी मार गये सुशासन बाबू
राज्यसभा सांसद और जदयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि जदयू एनडीए का हिस्सा है, लेकिन इसके बावजूद इस मुद्दे पर हमारी राय अलग है।
एनडीए में बीजेपी की सहयोगी जदयू ने ऑर्टिकल 370 के हटाये जाने के सरकार के फैसले का विरोध किया है, राज्यसभा में लाये गये संकल्प पत्र पर चर्चा के दौरान नीतीश कुमार की पार्टी के सदस्य वॉकआउट कर गये, इसके बाद सदन में जदयू की ओर से राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने इस बिल का विरोध किया, सदन में विरोध के बाद जदयू के वरिष्ठ नेता और महासचिव केसी त्यागी ने इस पर पार्टी का रुख साफ किया।हमारी अलग राय
राज्यसभा सांसद और जदयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि जदयू एनडीए का हिस्सा है, लेकिन इसके बावजूद इस मुद्दे पर हमारी राय अलग है,
संसद में विरोध करने और वोटिंग करने के बारे में केसी त्यागी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार इस मुद्दे पर हमें जो भी संदेश देंगे, हम उसका पालन करेंगे, इस मुद्दे पर अभी यही कहेंगे, कि हम अनुच्छेद 370 के मामले में केन्द्र सरकार के फैसले से सहमत नहीं हैं।
एनडीए-1 का हवाला
केसी त्यागी ने बताया कि जॉर्ज फर्नाडिस ने भी अनुच्छेद 370 को जारी रखने की बात कही थी, तब केन्द्र में एनडीए वन की सरकार थी, तब हमने तीन विवादित मुद्दों को बाहर रखा था,
बिहार में सरकार से अलग होने के सवाल पर उन्होने कहा कि जेडीयू के सामने और बीजेपी के सामने अभी तक ऐसा कोई प्रश्न नहीं है।
मंत्री ने बताया काला दिन
जदयू महासचिव से पहले उनकी ही पार्टी के नेता और नीतीश सरकार में मंत्री श्याम रजक ने आज के दिन को काला बताया, उन्होने सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि
आज का दिन देश के इतिहास के लिये काला दिन है, आज संविधान की हत्या की गई है, हमारी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है।
नीतीश ने साध ली चुप्पी
दो नेताओं ने दो तरह के बयान दिये हैं, जिससे स्थिति अलग बन रही है, जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है,
कहा जा रहा है कि सुशासन बाबू अपने पहले के स्टैंड पर ही डिगे हुए हैं, हालांकि जल्द ही पार्टी की ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया जाएगा।



