शिखर धवन के चक्कर में इस खिलाड़ी के साथ 'अन्याय' कर रहे विराट कोहली

केएल राहुल पिछले दो साल से टी-20 में शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्हें बाहर बिठाया गया और मनीष पांडे को मौका दिया गया।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा, जिसमें सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लगातार 4 पारियों से विफल होने के बाद बड़ी पारी खेलने के लिये बेताब होंगे, जबकि टीम सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी, टी-20 सीरीज में धवन में 1, 23 और 3 रन की पारियां खेली थी, तो दूसरे वनडे में भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गये, धवन को अंदर आती गेंद पर परेशानी हो रही है, उन्हें दो बार तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल ने आउट किया।

धवन की वजह से राहुल बाहर
शिखर धवन की वापसी से केएल राहुल की टीम में जगह नहीं बन पा रही है, आईसीसी विश्वकप में दोनों बल्लेबाज टीम में एक साथ थे, तब धवन सलामी बल्लेबाज और राहुल नंबर चार पर खेलते थे,
बाद में गब्बर के चोटिल होने के बाद राहुल ने रोहित के साथ सलामी बल्लेबाज का जिम्मा संभाला, विश्वकप में राहुल ने रोहित शर्मा और विराट के बाद टीम के लिये सबसे ज्यादा रन  बनाये, लेकिन टीम प्रबंधन दोनों में से किसी एक ही मौका दे सकती है, ऐसे में राहुल को बाहर बिठाया जा रहा है।

टी-20 सीरीज में भी थे बाहर
केएल राहुल पिछले दो साल से टी-20 में शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्हें बाहर बिठाया गया और मनीष पांडे को मौका दिया गया,
जिस मैदान पर पहले दो टी-20 मैच खेले गये, उस फ्लोरिडा के मैदान पर राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक भी लगा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर रखा गया।

आईपीएल में रन बनाने में आगे
केएल राहुल आईपीएल में पिछले दो सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में रहे हैं, किंग्स इलेवन पंजाब के लिये वो नियमित सलामी बल्लेबाजी करते हैं,
आईपीएल 2019 में उन्होने 14 मैचों में 53.90 के औसत और 135 के स्ट्राइक रेट से 593 रन बनाये, जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल था, 2018 में उन्होने 14 मैचों में 54.91 के और 193.60 के स्ट्राइक रेट से 659 रन बनाये थे, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल थे।