ऑर्टिकल- पूर्ण राज्य के ख्वाब पर कुमार विश्वास ने ली मौज, शब्दों से खेल कर गये कविराज
मोदी सरकार के फैसले का आप संयोजक और दिल्ली के सीएम ने समर्थन किया था, उन्होने लिखा था कि हम सरकार के इस फैसले का समर्थन करते हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से ऑर्टिकल 370 हटाने का राज्यसभा में ऐलान किया, उनके संकल्प पत्र पेश करते ही विपक्ष हंगामा करने लगा,हालांकि मोदी सरकार के इस फैसले में कुछ विरोधी दलों और नेताओं का भी साथ मिल रहा है, बसपा, अन्नाद्रमुक और आम आदमी पार्टी ने सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है, तो कवि और खुद को राष्ट्रवादी कहने वाले कुमार विश्वास सरकार के इस फैसले से गदगद नजर आ रहे हैं।
केजरीवाल पर निशाना
कुमार ने इशारों में केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है, उन्होने एक के बाद एक कई ट्वीट किये हैं, उन्होने लिखा अपनी यूनियन टैरिटरी
को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के असंभव ख़्वाब देखने वाले आत्ममुग्ध बौने को भी एक पूर्ण राज्य के यूनियन टैरिटरी में बदलने के प्रस्ताव का समर्थन करना पड़ रहा है 😂इसी को “खुदाई-जूता” कहते हैं जो लगता भी है और रोने भी नहीं देता 🤣 चलो जलेबी खाओ
केजरीवाल ने किया था समर्थन
आपको बता दें कि मोदी सरकार के फैसले का आप संयोजक और दिल्ली के सीएम ने समर्थन किया था, उन्होने लिखा था कि हम सरकार के इस फैसले का समर्थन करते हैं,
सीधा हमला
कुमार विश्वास ने शब्दों की जादूगरी दिखाते हुए लिखा, दिल पर चट्टान रख कर ट्वीट कर रहे हो ना बौने? हमने जब सेना के समर्थन में वीडियो बनाया तब तो अपने घर पर पालित अमानती कुत्तों से हमको घेर कर मारने की कह रहे थे,
अब क्या हुआ?चादर फटी तो प्रसाद लूटने आ गए सबूत माँगने वाले? इतिहास का कूड़ेदान हर दग़ाबाज़ देशद्रोही की प्रतीक्षा में है।



