35ए हटाने से गदगद कुमार विश्वास ने दिखायी शब्दों की जादूगरी, तो अंजना ने भी लिखी बड़ी बात

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की अगुवाई में उनके आवास पर कैबिनेट की बैठक हुई, इसी बैठक में कश्मीर को लेकर तीन बड़े फैसले लिये गये हैं।

जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर को लेकर सरकार का संकल्प पत्र पेश किया,
उन्होने कहा कि कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले ऑर्टिकल 370 को हटा दिया गया है, अब इसके सभी खंड लागू नहीं होंगे, शाहे न जैसे ही ऑर्टिकल 35 ए हटाने का ऐलान किया, राज्यसभा में जोरदार हंगामा शुरु हो गया।

तीन बड़े फैसले
आपको बता दें कि बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की अगुवाई में उनके आवास पर कैबिनेट की बैठक हुई, इसी बैठक में कश्मीर को लेकर तीन बड़े फैसले लिये गये हैं। जिसकी जानकारी अमित शाह ने राज्यसभा में दी है, कुछ देर बाद वो लोकसभा में भी इस पर बोलेंगे।

कुमार विश्वास ने क्या लिखा 
35 ए हटाने के ऐलान के बाद कवि डॉ. कुमार विश्वास ने ट्वीट कर इसका स्वागत किया है, उन्होने लिखा है भारतमाता के माथे की पुरातन पीर हरने के लिए सरकार का आभार ! हर नागरिक से अनुरोध है कि दशकों से लम्बित इस शल्यक्रिया के दौरान देश के साथ रहें ! ये ऐतिहासिक क्षण हैं🇮🇳
“दर्द कहाँ तक पाला जाए,
युद्ध कहाँ तक टाला जाए,
तू भी है राणा का वंशज,
फेंक जहाँ तक भाला जाए”

अंजना ने भी किया स्वागत 
आजतक न्यूज चैनल की चर्चित एंकर अंजना ओम कश्यप ने भी ट्विटर पर लिखा है, धारा 370 कश्मीर छोड़ो! जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश होगा।
एक के बाद एक लोग इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।