लद्दाख सांसद ने फिर जीता दिल, तिरंगा लेकर लोगों संग किया डांस, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
लद्दाख सांसद की ओर से जारी किये गये वीडियो में साफ दिख रहा है कि ऑर्टिकल 370 हटने के बाद वो लेह पहुंचे थे, इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया।
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद लद्दाख को अलग केन्द्र शासित प्रदेश का दर्जा मोदी सरकार ने दिया, इस विषय पर लद्दाख से बीजेपी सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने लोकसभा में शानदार भाषण दिया था, पीएम मोदी ने खुद उनकी तारीफ की थी, अब उन्होने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, इस वीडियो में लोग हाथ में तिरंगा लिये खुशी से नाच रहे हैं।खुशी से झूम रहे
लद्दाख सांसद की ओर से जारी किये गये वीडियो में साफ दिख रहा है कि ऑर्टिकल 370 हटने के बाद वो लेह पहुंचे थे, इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया,
लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग करने और केन्द्र शासित प्रदेश घोषित किये जाने पर लोग खुश हैं, वो खुशी से नाच रहे हैं, उनके हाथ में तिरंगा है, ट्विटर पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ईको फ्रेंडली सेलिब्रेशन
जामयांग ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, लद्दाख के लोग पर्यावरण का संरक्षण करने में यकीन करते हैं, इसे देखते हुए उन्होने सेलिब्रेशन के दौरान पटाखे ना फोड़ने की प्रतिज्ञा ली,
ये वीडियो दिखा रहा है कि लद्दाख के लोग किस तरह से ईको फ्रेंडली सेलिब्रेशन कर रहे हैं।
लोकसभा में भाषणा
आपको बता दें कि लद्दाख सांसद ने लोकसभा में करीब 17 मिनट का भाषण दिया था, जिसमें उन्होने मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया था, उन्होने कहा था कि
लद्दाख के लोगों की दलील आखिरकार स्वीकार कर ली गई, मोदी है तो मुमकिन है, 370 खत्म होने के बाद कश्मीर के माननीय सदस्य कह रहे थे कि हम हार जाएंगे, मैं तो बस इतना कहूंगा,कि अब दो परिवार अपनी आजीविका खो देंगे।
The residents believe firmly in the principal of environmental conservation. Following this norm, they have taken a pledge of no crackers even for the celebrations.— Jamyang Tsering Namgyal (@MPLadakh) August 11, 2019
This video shows how celebrations can happen in an eco-friendly environment. #NewLadakh pic.twitter.com/tP3CNj0lym


