शाहरुख के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस ने ऑर्टिकल 370 पर दिखाया अपना असली रंग, कही ये बात

एक्ट्रेस माहिरा खान ने लिखा, जो लोग कश्मीर को जेल बनाने पर आमदा हैं, और खुशी मना रहे हैं, उन्हें रुकना चाहिये। अपने दिल में झांक कर देखना चाहिये।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर भी खलबली मची हुई है, आम हो या फिर खास हर कोई इस मसले पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहा है,
फैसले के बारे में मोदी सरकार के मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में संकल्प पत्र दिया, जिसका कांग्रेस समेत कुछ दलों ने जमकर विरोध किया, अब बॉलीवुड सितारे भी इस पर रिएक्शन जाहिर कर रहे हैं, इस बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने इस फैसले पर ट्वीट किया है, जिस पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

माहिरा का ट्वीट 
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया जाहिर की, आपको बता दें कि माहिरा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म रईस में नजर आ चुकी हैं,
माहिरा ने लिखा, जो लोग कश्मीर को जेल बनाने पर आमदा हैं, और खुशी मना रहे हैं, उन्हें रुकना चाहिये। अपने दिल में झांक कर देखना चाहिये, आपके ऐसा करने पर कश्मीर में परेशान हो रहे लोगों के लिये सहानुभूति महसूस होगी, कश्मीर एक बार फिर खुले जेल की तरह हो गया है।

अमानवीय है 
माहिरा खान के अलावा एक और पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कश्मीर के हालात पर प्रतिक्रिया जाहिर की है, मावरा हॉकेन ने ट्विटर पर लिखा, ये अमानवीय हैं,
क्या हम लोग अंधेरे में रहते हैं, मानव जीवन की रक्षा के लिये अनगिनत परंपराएं, उन सभी नियमों और अधिकारों का क्या हुआ, जो किताब में पढते हैं, क्या उसका कोई मतलब है।

सरकार का ऐतिहासिक फैसला
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटने पर मोदी सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया जा रहा है, सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांट दिया है,
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अब दोनों केन्द्र शासित प्रदेश बन गया है, सुरक्षा के लिहाज  से सरकार की ओर से कई फैसले लिये गये हैं।