ऑर्टिकल 370 पर मनमोहन सिंह का बड़ा बयान, देश संकट में है
मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार के ऑर्टिकल 370 हटाये जाने के फैसले को देश के कई लोग पसंद नहीं कर रहे हैं, ये जरुरी है कि हर किसी की आवाज सुनी जाए।
जम्मू-कश्मीर से ऑर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है, उन्होने कहा कि कई लोगों को सरकार का फैसला पसंद नहीं आ रहा है, पूर्व पीएम के मुताबिक अगर भारत को जिंदा रखना है, तो जम्मू कश्मीर के नागरिकों की आवाज भी सुनी जानी चाहिये, आपको बता दें कि बीते 5 अगस्त को मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से ऑर्टिकल 370 हटाने का ऐलान किया।हर किसी की आवाज सुनी जाए
अंग्रेजी अखबार द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार के ऑर्टिकल 370 हटाये जाने के फैसले को देश के कई लोग पसंद नहीं कर रहे हैं,
ये जरुरी है कि हर किसी की आवाज सुनी जाए, आइडिया ऑफ इंडिया को आने वाले समय में कायम रखने के लिये जरुरी है कि आप अपनी आवाज उठाये।
संकट में देश
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ये बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी की याद में बुलाये गये एक शोक सभा में कही,
उन्होने आगे बोलते हुए कहा कि देश इन दिनों एक गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में इसे खत्म करने के लिये सही सोच वालों की सहयोग की जरुरत है।
अलग-अलग राय
मालूम हो कि अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद से कांग्रेस भी दो धड़ों में बंटती दिख रही है, एक धड़ा खुलकर सरकार के फैसले का समर्थन कर रही है, तो दूसरा धड़ा विरोध करने में लगी हुई है,
हालांकि पार्टी ने राज्यसभा और लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल का विरोध किया था।


