कार्रवाई से तिलमिलाई महबूबा मुफ्ती, याद आये अटल जी, कही बड़ी बात

महबूबा मुफ्ती ही नहीं बल्कि नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला को भी नजरबंद किया गया है, रिपोर्ट्स के अनुसार उमर अब्दुल्ला के साथ-साथ सज्जाद लोन को भी नजरबंद किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण हो गये हैं, कई बड़े नेताओं को नजरबंद किया गया है, कश्मीर में मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवा भी बंद कर दिया गया है,
श्रीनगर में 5 अगस्त सुबह 6 बजे से धारा 144 लगा दी गई है, जो अगले आदेश तक जारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी के होने के बाद भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कश्मीरियों के साथ सहानुभूति रखे, आज उनकी कमी सबसे ज्यादा महसूस हो रही है।

एक और ट्वीट 
महबूबा मुफ्ती ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होने लिखा कि जो लोग कश्मीर की स्थिति पर जश्न मना रहे हैं, वो केन्द्र सरकार की एकतरफा कार्रवाई के दूरगामी परिणाणों से अनजान हैं,
इससे पहले पीडीपी नेता ने ट्विटर पर लिखा था कि कैसी विडंबना है, हमारे जैसे चुने गये प्रतिनिधि जो शांति के लिये लड़ रहे हैं, घर में नजरबंद हैं, दुनिया देख रही है, कश्मीर में लोगों और उनकी आवाज को दबाया जा रहा है, वो कश्मीर जिसने एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक भारत को चुना था, अकल्पनीय उत्पीड़न का सामना कर रहा है, जागो भारत जागो।

अब्दुल्ला भी नजरबंद
महबूबा मुफ्ती ही नहीं बल्कि नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला को भी नजरबंद किया गया है,
रिपोर्ट्स के अनुसार उमर अब्दुल्ला के साथ-साथ सज्जाद लोन को भी नजरबंद किया गया है, उमर ने ट्विटर पर लिखा, मुझे लगता है कि आज आधी रात से मुझे नजरबंद किया गया है, मुख्यधारा के अन्य नेताओं के लिये भी ये प्रक्रिया शुरु हो गई है।

अमित शाह की बैठक
कश्मीर घाटी में आतंकी हमले के खतरे और सुरक्षा तैयारियों तथा रणनीति की समीक्षा के लिये केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उच्च स्तरीय बैठक की,
अमित शाह ने संसद भवन स्थित अपने ऑफिस में एनएसए अजीत डोभाल और गृह सचिव राजीव गौबा के साथ करीब 2 घंटे बैठक की।