नेहा धूपिया पति के साथ यहां एन्जॉय कर रही हैं हॉलीडे, पोस्ट की सुपरहॉट तस्वीरें
अंगद ने बताया था कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिसकी वजह से उन्हें घर पर काफी डांट पड़़ी थी, बाद में दोनों ने घर वालों की बात सुनकर जल्दी से शादी कर ली।
बॉलीवुड सितारों को गर्मियों और मॉनसून की छुट्टियों के लिये मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड करना खूब पसंद आता है, मलाइका अरोड़ा, मंदिरा बेदी, शाहरुख खान के बाद अब एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ हॉलीडे मनाने पहुंची है, नेहा ने अपने पति के साथ अपनी कुछ बिकिनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जो वायरल हो रही है।जन्मदिन मनाने पहुंची
आपको बता दें कि 27 अगस्त को नेहा ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया, वो जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिये ही पति के साथ मालदीव पहुंची थी,
इस मौके को खास बनाने के लिये ये कपल मालदीव पहुंचा था, दोनों मालदीव में बर्थडे वीक सेलिब्रेट कर रहे हैं।
गुपचुप शादी
अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने पिछले साल गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी, शादी के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों ने शादी का ऐलान किया,
उनकी शादी में कुछ करीबी दोस्तों के अलावा कुछ रिश्तेदार ही शामिल हो पाये थे, दोनों की एक प्यारी सी बेटी मेहर भी है।
शादी के पहले ही प्रेग्नेंट
प्रेग्नेंसी के दौरान भी नेहा धूपिया ने किसी तरह की छुट्टियां नहीं ली थी, वो लगातार शो को होस्ट करती रही और अपने दूसरे कामों को भी जारी रखा,
इसी शो के दौरान बेटी मेहर के पैदा होने से पहले नेहा और उनकी पति अंगद ने एक बड़ा खुलासा किया था, अंगद ने बताया था कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिसकी वजह से उन्हें घर पर काफी डांट पड़़ी थी, बाद में दोनों ने घर वालों की बात सुनकर जल्दी से शादी कर ली।


