कोहली के बाद इस सिंगर से जुड़ रहा नेहा कक्कड़ का नाम, जानिये क्या है सच, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं।
बॉलीवुड की चर्चित प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं, कुछ दिन पहले ही नेहा और उनके ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली का ब्रेकअप हुआ था, नेहा टीवी शो में रोने लगी थी, साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी हिमांश पर कई आरोप लगाये थे, लेकिन इसके बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढने की कोशिश कर रहे हैं, अब नेहा का नाम एक और सिंगर के साथ जोड़ा जा रहा है।नेहा इन्हें कर रही डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा कक्कड़ टीवी रिएलिटी शो इंडियन आइडल के प्रतिभागी विभोर पराशर को डेट कर रही हैं,
नेहा ने अनु मलिक और विशाल डडलानी के साथ इस सिंगिंग रिएलिटी शो के 10वें सीजन को जज किया था, इसी के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी, अब एक इवेंट के सिलसिले में दोनों वर्ल्ड टूर पर भी साथ गये थे, साथ ही दोनों ने एक साथ स्टेज परफॉरमेंस भी दी थी।
विभोर ने नकारा
हालांकि विभोर पराशर ने इन खबरों को पूरी तरह से नकार दिया है, उन्होने बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए कहा कि ये उन लोगों की घटिया मानसिकता है, जो ऐसी बातें कर रहे हैं,
मैं नेहा कक्कड़ की इज्जत करता हूं, और मुझे ऐसी अफवाहों पर रिएक्ट नहीं करना चाहिये।
4 साल से रिलेशनशिप में
आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं, जिसे लेकर नेहा टीवी पर ही भावुक भी हो गई थी,
उन्होने कहा था कि वो डिप्रेशन में थी, हालांकि अब उससे आगे निकल चुकी है, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें ।


