नुसरत जहां ने पोस्ट की हनीमून की मनमोहक तस्वीरें, बताया स्वर्ग का मतलब
नुसरत जहां अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर हनीमून पर निकली हैं, इस दौरान उन्होने अपने हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
बांग्ला फिल्मों से राजनीति में आने वाली टीएमसी सांसद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, वो संसद पहुंचने के पहले ही दिन अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हो गई थी,फिर शादी के बाद मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर संसद पहुंची, तो कई लोग नाराज हो गये, हालांकि इन नाराज लोगों को नुसरत ने अपने ही अंदाज में सटीक जबाव दिया था, अब टीएमसी सांसद शादी के दो महीने बाद हनीमून मनाने निकली है, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है।
मालदीव्स में हनीमून
नुसरत जहां अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर हनीमून पर निकली हैं, इस दौरान उन्होने अपने हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, ये खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही है,
खास बात ये है कि नुसरत इन तस्वीरों में वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आ रही हैं, तस्वीरों को देखकर कहा जा रहा है कि वो मालदीव्स में हैं, हालांकि उन्होने जगह का खुलासा नहीं किया है।
शानदार कैप्शन
एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, बेहतर होगा कि आपका सिर बादलों में हो, और आपको पता हो कि आप कहां हो, स्वर्ग जगहों से नहीं बल्कि खूबसूरत पलों,
जुड़ाव में, वक्त की चमक में मौजूद होता है, इन तस्वीरों का क्रेडिट उन्होने अपने पति को दिया है, हर किसी को नुसरत का ग्लैमरस अंदाज पसंद आ रहा है।
इसलिये हुआ था बवाल
मालूम हो कि नुसरत जहां ने 19 जून को कोलकाता के चर्चित बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी, शादी के बाद वो लाल चू़ड़ा, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर संसद पहुंची थी,
तो लोग उन्हें देखकर हैरान रह गये थे, जिसके बाद कट्टरपंथियों ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया था, जिसका जबाव देते हुए उन्होने कहा था कि मैं सभी धर्मों का समान रुप से सम्मान करती हूं, मैं अब भी मुस्लिम हूं, उन लोगों को मेरे बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहिये, कि मैं क्या पहनूं और क्या नहीं।



