करोड़ों की एफडी, कई बंगले, विदेशों तक फैला है चिदंबरम का साम्राज्य, इतनी दौलत के मालिक हैं पी. चिदंबरम

रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व केन्द्रीय मंत्री द्वारा राज्यसभा चुनाव में दायर हलफनामे के अनुसार उनके और उनकी पत्नी के नाम करीब 95.66 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

आईएनएक्स मीडिया मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार पूर्व केन्द्रीय मंत्री करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनके कई बंगले, करोड़ों की एफडी और सलाना कमाई भी 8.5 करोड़ रुपये है, ये तो चिदंबरम परिवार की घोषित प्रॉपर्टी है, इसके अलावा जांच एजेंसियों का दावा है कि उनकी वास्तविक संपत्ति इससे कहीं ज्यादा है, राज्यसभा चुनाव में दायर हलफनामे के मुताबिक चिदंबरम और उनकी पत्नी के नाम 95 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है।

चिदंबरम और पत्नी के नाम संपत्ति 
एक लीडिग न्यूज चैनल के रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व केन्द्रीय मंत्री द्वारा राज्यसभा चुनाव में दायर हलफनामे के अनुसार उनके और उनकी पत्नी के नाम करीब 95.66 करोड़ रुपये की संपत्ति है, साथ ही उन पर पांच करोड़ की देनदारी भी है,
हालांकि ये संपत्ति चार साल पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान बताई गई थी, साथ ही उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के नाम 80 करोड़ की संपत्ति है, 2014-15 में उन्होने अपनी आय 8.5 करोड़ रुपये सलाना बताई थी, उनकी पत्नी की इनकम करीब 1.25 करोड़ रुपये थी।

विदेशों तक फैली है संपत्ति  
पी चिदंबरम के पास 5 लाख रुपये की नकदी, 25 करोड़ बैकों और अन्य संस्थाओं में जमा है, 13.47 करोड़ के शेयर, डिबेंचर आदि है, पोस्ट ऑफिस योजनाओं में करीब 35 लाख रुपये जमा हैं।
10 लाख की बीमा पॉलिसी, 27 लाख की गाड़ियां और 85 लाख की ज्वैलरी है, उनका सबसे बड़ा डिपॉजिट 20 करोड़ का है, जबकि सबसे कम तीन हजार रुपये का है, इसके साथ ही ब्रिटेन के कैम्ब्रिज में 1.5 करोड़ की प्रॉपर्टी, 7 करोड़ की एग्रीकल्चर भूमि, 45 लाख की व्यवसायिक इमारत और 32 करोड़ के मकान शामिल हैं।

54 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच
ईडी ने चिदंबरम परिवार की अब तक 54 करोड़ की प्रॉपर्टी को अटैच कर लिया है, ये संपत्तियां भारत, ब्रिटेन और स्पेन में है,  जिनमें तमिलनाडु के ऊटी और कोडईकनाल में बंगला,
एग्रीकल्चर भूमि, दिल्ली के जोरबाग में कार्चि तथा उनकी मां के नाम 16 करोड़ का बंगला, ब्रिटेन में 8.67 करोड़ का कॉटेज और मकान, स्पेन के बार्सिलोना में 14.5 करोड़ का टेनिस क्लब और बैंक में जमा 90 लाख रुपये की एफडी शामिल है।