अभिनंदन का बदला पूरा, गिरफ्तार करने वाले पाकिस्तानी कमांडो को फौज ने मार गिराया, पढिये पूरी खबर
27 फरवरी को जब अभिनंदन के पकड़े जाने के बाद तस्वीरें सामने आई थी, उसमें दाढी वाले सैनिक खान को भारतीय विंग कमांडर के पीछे खड़ा देखा जा सकता है।
इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने वाला पाकिस्तानी कमांडो एलओसी पर भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी में मारा गया, आपको बता दें कि इसी साल फरवरी में भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान का विमान पाकिस्तान में क्रैश हो गया था, जिसके बाद उन्हें वहां पकड़ लिया गया था, रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप के एक सूबेदार अहमद खान को एलओसी के नकियाल सेक्टर में 17 अगस्त को उस समय मार गिराया गया, जब वो भारत में घुसपैठियों को प्रवेश कराने की कोशिश कर रहा था।तस्वीर आई थी सामने
27 फरवरी को जब अभिनंदन के पकड़े जाने के बाद तस्वीरें सामने आई थी, उसमें दाढी वाले सैनिक खान को भारतीय विंग कमांडर के पीछे खड़ा देखा जा सकता है,
इंडियन एयर फोर्स ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद बालाकोट में घुसकर एयर स्ट्राइक किया था, उसके अगले ही दिन पाक ने भी अपने लड़ाकू विमान भारत की सीमा में घुसा दिया था, जिसका पीछा करते हुए अभिनंदन पाक सीमा में घुस गये थे।
घुसपैठ कराता था
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अहमद खान नौशेरा, सुंदरबनी और पल्लन वाला सेक्टरों में घुसपैठ कराता था,
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को भारतीय सीमा में प्रवेश करा कर अहमद खान और उसके साथी कश्मीर में आतंकवाद को जिंदा रखने का प्रयास कर रहे थे।
वीर चक्र सम्मान
पाकिस्तान में घुसकर मिग -21 से पाकिस्तानी लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन को वीर चक्र से नवाजा गया, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्हें सम्मानित किया गया,
आपको बता दें कि वीर चक्र युद्ध क्षेत्र में दिया जाने वाला वीरता पुरस्कार है, वीरता के लिये दिया जाने वाला ये तीसरा सबसे बड़ा पुरस्कार है, इससे ऊपर परम वीर चक्र और महावीर चक्र हैं।


