रानू मंडल बॉलीवुड के इस खान के घर करती थी झाड़ू-पोछा, बहुत बड़ा खुलासा

रानू ने अब तक अपनी जिंदगी गरीबी और तकलीफ में गुजारी है, लेकिन वो कहते हैं कि ना कि हुनर कभी किसी का छुपता नहीं है।

रेलवे प्लेटफॉर्म के कोने में गूंजती जादूई आवाज को सोशल मीडिया ने ऐसी पहचान दिलाई कि उस आवाज की मालकिन स्टार बन चुकी है, उसके चर्चे चारों ओर हो रहे हैं, अब तो वो फिल्म इंडस्ट्री में भी बतौर प्लेबैक सिंगर डेब्यू कर चुकी हैं, रानू मंडल ने इन दिनों कई इंटरव्यूज दिये हैं, लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होने अपना बॉलीवुड कनेक्शन बताया है, इस कनेक्शन को जानने के बाद शायद आप हैरान रह जाएंगे, तब उन्हें अंदाजा भी नहीं होगा, कि रानू इतनी बड़ी स्टार बन जाएंगी।

बॉलीवुड स्टार के घर काम 
रानू ने अब तक अपनी जिंदगी गरीबी और तकलीफ में गुजारी है, लेकिन वो कहते हैं कि ना कि हुनर कभी किसी का छुपता नहीं है, आखिरकार अब लोग उनकी आवाज को पहचान चुके हैं,
रानू ने एबीटी को दिये इंटरव्यू में बताया कि वो बॉलीवुड के एक स्टार के घर पर काम किया करती थीं।

रानू करती थी घर का सारा काम
रानू मंडल ने बताया कि स्टार एक्टर फिरोज खान के घर में रहा करती थीं, वो उनके घर पर खाना बनाती था, झाड़ू पोछा किया करती थी,
रानू ने बताया कि इन सभी कामों के अलावा वो फिरोज खान के बेटे फरदीन खान और भाई संजय का भी ध्यान रथी थीं, उनकी जरुरत की चीजे, खाने और सोने जैसे कामों पर वो लगातार लगी रहती थीं, वाकई रानू का ये बॉलीवुड कनेक्शन दिलचस्प है, किसी को भी अंदाजा नहीं था, कि वो इतनी बड़ी स्टार बन जाएंगी।

मुश्किल था सफर
रानू ने अपने संगीत के सफर के बारे में बताया कि जब मैं 6-7 साल की थी, तभी से गाने सुनती आ रही हूं, तब दर्शकों के सामने गाने की हिम्मत नहीं होती थी,
लेकिन मैं गाने खूब सुनती थी, मैंने गाना टेप रिकॉर्डर और रेडियो से सीखा है, मैं गायकों को रेडियो या टेप रिकॉर्डर पर गाते हुए सुनते ही मेरा पूरा ध्यान उसी ओर चला जाता है।

10 साल बाद मिली बेटी
रानू को सबसे बड़ा गिफ्ट अपनी बेटी से मुलाकात के रुप में मिला, रानू को 10 साल पहले बिछड़ी बेटी इस वीडियो को वायरल होने के बाद मिली, रानू ने अपनी बेटी को गले लगाकर भावुक हो गई,
रानू ने कहा कि ये उनकी दूसरी जिंदगी है, इसे वो और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी, वाकई रानू का रेलवे स्टेशन के कोने से लेकर बॉलीवुड डेब्यू तक का सफर तय करना किसी फिल्म की कहानी जैसा ही लगता है।