लाखों रुपये देकर यहां से खाना मंगवाते हैं बॉलीवुड स्टार्स
अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि आखिर इन्हें कौन खाना सप्लाई करता है, तो मालूम हो कि पॉड सप्लाई नाम की सर्विस है, जो इन सितारों के डाइट का ध्यान रखती है।
काम करते हुए बिजी शेड्यूल के बाद भी फिल्मी सितारे इतने फिट कैसे रहते हैं, ये बॉलीवुड स्टार्स दिनभर क्या खाते हैं, कौन है जो इन सितारों के डाइट का ख्याल रखता है, क्या हर बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस फिटनेस ट्रेनर रखते हैं, ऐसे कई सवाल हैं, जो आम लोगों के मन में आते हैं, कि आखिर ज्यादा काम के बाद ये बॉलीवुड सितारों के खान-पान का ध्यान कौन रखता है।डाइट का ध्यान
अब ये बात सामने आई है, कि आखिरी बिजी शेड्यूल होने के बाद भी बॉलीवुड सेलेब्स इतनी परफेक्ट डाइट कैसे मेंटेन करते हैं। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार,
अर्जुन कपूर और अनिल कपूर जैसे सितारे इस सर्विस का फायदा उठाकर अपनी हेल्दी डाइट का ध्यान रखते हैं।
कौन करता है खाना सप्लाई
अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि आखिर इन्हें कौन खाना सप्लाई करता है, तो मालूम हो कि पॉड सप्लाई नाम की सर्विस है, जो इन सितारों के डाइट का ध्यान रखती है,
ये एक मील सर्विस है, जो हेल्दी डाइट के लिये लाखों रुपये चार्ज करती है, रणवीर सिंह ने 83 के शूटिंग शेड्यूल के दौरान यहीं से टिफिन सर्विस लेते हैं, आदित्य रॉय कपूर ने भी मलंग के शेड्यूल के दौरान यहीं का खाना खाया, अक्षय और अनिल कपूर भी यहीं का खाना खाकर अपनी सेहत का ध्यान रखते हैं।
नई सर्विस की शुरुआत
अब फिल्मी सितारे तो लाखों रुपये देकर अपने लिये हेल्दी खाना अफॉर्ड कर लेते हैं, लेकिन आम लोगों तक पहुंच बनाने के लिये अब पॉड जल्द ही पॉर्ड लाइट सर्विस शुरु करने जा रहा है,
ताकि आम लोग भी इसका फायदा ले सकें, ये उन लोगों के लिये फायदेमंद हो सकता है, जो अपनी सेहत को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं।


