फिर चर्चा में आई साक्षी मिश्रा, विधायक पापा के लिये सीएम योगी से की खास अपील
कुछ दिन पहले यूपी के बरेली के बिथरी चैनपुर सीट से विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश के साथ शादी कर ली।
परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर घर से भागकर शादी करने वाली बीजेपी विधायक पप्पू भरतौल उर्फ राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा एक बार फिर से चर्चा में है, दरअसल साक्षी ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके ससुराल और मायके वालों के खिलाफ कुछ लोग भ्रामक बातें फैला रहे हैं, उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही हैं, साक्षी ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।दलित युवक से शादी
मालूम हो कि कुछ दिन पहले यूपी के बरेली के बिथरी चैनपुर सीट से विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश के साथ शादी कर ली,
साक्षी ने घर से भागकर परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी, तब साक्षी ने अपने पिता और भाई से खुद की और अपने पति की जान को खतरा बताया था, साक्षी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाये थे, जिसके बाद ये मामला सोशल मीडिया में खूब उछला था।
पिता के बचाव में उतरी
अब साक्षी ने अपने मायकों वालों के लिये मोर्चा खोला है, उन्होने कहा कि कुछ यू-ट्यूब चैनल पर उनके मायके वालों के खिलाफ गलत सूचनाएं प्रसारित की जा रही है,
साक्षी ने मामले की शिकायत सीएम जनसुनवाई पोर्टल से की है, साक्षी ने अपनी शिकायत में कहा, कि मैं साक्षी मिश्रा पत्नी अजितेश कुमार, पुत्री राजेश कुमार मिश्रा, विधायक 123 बिथरी चैनपुर बरेली निवासी हूं, निवेदन है कि मेरे ससुराल पक्ष के खिलाफ और मेरे मायके वालों के खिलाफ कुछ प्लेटफॉर्म पर झूठी खबरें फैलाई जा रही है, जिससे माहौल खराब हो रहा है।
पिता के राजनीतिक करियर पर असर
साक्षी के मुताबिक गलत सूचनाओं का असर उनके पिता के राजनीतिक करियर पर भी पड़ रहा है, देश में अराजकता फैल रही है,
साक्षी ने कहा कि मनगढंत कहानी बनाई जा रही है, जिसकी वजह से वो परेशान हो रही है, साक्षी का कहना है कि वो और उनके पति चैन से जीवन जीना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग उन्हें ऐसा करने नहीं दे रहे, साक्षी ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए, ताकि मैं और मेरे मायके के लोग स्वतंत्र नागरिक की तरह जीवनयापन कर सकें।
पिछले महीने शादी
बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी ने बीते महीने 3 जुलाई को अपना घर छोड़ दिया था, उन्होने अजितेश नाम के युवक के साथ लव मैरिज की थी,
फिर दोनों ने 10 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अपनी जान को खतरा बताया, साक्षी ने अपने पिता और भाई पर कई संगीन आरोप लगाये थे, बाद में ये मामला कोर्ट पहुंच गया था।



