चुनाव लड़ने की तैयारी में संजय दत्त, कांग्रेस नहीं बल्कि इस राजनीतिक पार्टी को कर सकते हैं ज्वाइन

संजय दत्त इससे पहले भी सक्रिय राजनीति में आ चुके हैं, अमर सिंह उन्हें समाजवादी पार्टी में लेकर आये थे और सपा में महासचिव बनवाया था।

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त करीब दस साल बाद एक बार फिर से राजनीति के मैदान में कूदने की तैयारी में हैं, महाराष्ट्र के एक मंत्री ने ये दावा किया है, जिसके बाद इस बात की खूब चर्चा हो रही है, देवेन्द्र फडण्वीस  सरकार में मंत्री महादेव जानकर ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय समाज पक्ष में जल्द ही संजय दत्त शामिल होने जा रहे हैं।

एनडीए की सहयोगी पार्टी 
आपको बता दें कि राष्ट्रीय समाज पक्ष बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए का हिस्सा है, ये पार्टी महाराष्ट्र सरकार में भी शामिल है, पार्टी सुप्रीमो महादेव जानकर फडण्वीस सरकार में पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री हैं,
पार्टी के ही एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने ऐलान किया, कि संजय दत्त जल्द ही उनकी पार्टी में शामिल होने वाले हैं।

राजनीति में संजय दत्त की एंट्री 
राष्ट्रीय समाज पक्ष के संस्थापक और अध्यक्ष महादेव जानकर ने रविवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा, कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में अपना दायरा बढाने जा रहा है,
इसलिये उन्होने फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों से भी बात की, 25 सितंबर को उनकी पार्टी में संजय दत्त शामिल होने जा रहे हैं।

राजनीति से पुराना ताल्लुक
आपको बता दें कि संजय दत्त इससे पहले भी सक्रिय राजनीति में आ चुके हैं, अमर सिंह उन्हें समाजवादी पार्टी में लेकर आये थे और सपा में महासचिव बनवाया था,
इसके साथ ही 2009 लोकसभा चुनाव में उन्हें लखनऊ सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया था, हालांकि कोर्ट द्वारा शस्त्र अधिनियम के तबत उनकी सजा को निलंबित करने से इंकार करने के बाद वो पीछे हट गये थे।

बहन के लिये किया था प्रचार
संजय दत्त के परिवार का कांग्रेस से पुराना नाता रहा है, उनकी मां नरगिस दत्त इंदिरा गांधी की करीबी दोस्त कही जाती थी, उनके पिता सालों तक कांग्रेस के सांसद रहे,
उनके निधन के बाद पिता की विरासत बहन प्रिया दत्त ने संभाला, प्रिया भी कांग्रेस से सांसद रही हैं, संजय दत्त ने इस बार भी बहन के लिये चुनाव प्रचार किया था, हालांकि वो चुनाव हार गई।