कश्मीर को लेकर ज्ञान दे रहे थे शाहिद अफरीदी, गौतम गंभीर के झन्नाटेदार जबाव से बोलती बंद
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने संयुक्त राष्ट्र से इस मामले में दखल देने की मांग की थी।
जम्मू-कश्मीर से ऑर्टिकल 370 समाप्त करने के बाद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी और टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की फिर से भिड़त हो गई, दरअसल पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने मोदी सरकारे के इस फैसले पर सवाल उठाया, तो गंभीर ने भी उन्हें करारा जबाव दिया, मैदान के बाहर दोनों की भिड़ंत की खूब चर्चा हो रही है।दखल देने की मांग
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने संयुक्त राष्ट्र से इस मामले में दखल देने की मांग की थी, उन्होने लिखा, कश्मीर के लोगों को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत उनके अधिकार दिये जाने चाहिये,
यूएन को क्यों बनाया गया है, क्या वो सो रहा है, कश्मीरियों को संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के तहत उनके अधिकार दिये जाने चाहिये, जैसे हम सबके पास आजादी का अधिकार है वैसे ही, कश्मीर में मानवता के किलाफ जो बिना उकसावे के अपराध और दखलअंदाजी की जा रही है उसे देखना जरुरी है।
गंभीर का जबाव
इस पर बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने भी करारा जबाव दिया, उन्होने लिखा अफरीदी ने एकदम सही बात बोली है, मानवता के खिलाफ बिना उकसावे के अपराध और दखलअंदाजी हो रही है,
इस मुद्दे को उठाने के लिये उनकी प्रशंसा की जानी चाहिये, बस वो ये बताना भूल गये, कि सभी तरह के मानवाधिकारों का उल्लंघन पीओके में हो रहा है, कोई बात नहीं, हम जल्द ही इसका समाधान कर देंगे, मालूम हो कि गंभीर और अफरीदी क्रिकेट के मैदान में भी कई बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं।
आजाद कश्मीर की बात
मालूम हो कि अफरीदी पहले भी कश्मीर को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं, उन्होने स्वतंत्र कश्मीर का प्रस्ताव भी रखा था, उन्होने लंदन में छात्रों से बात करते हुए कहा था ,
मेरा कहना है कि पाक को कश्मीर नहीं चाहिये, इसे भारत को भी मत दो, कश्मीर को अलग आजाद रहने दो, कम से कम मानवता जिंदा रहेगी, लोगों को मत मारो, अफरीदी ने कहा था कि पाक को कश्मीर नहीं चाहिये, ये अपने चार हिस्सों को नहीं संभाल पा रहा है।
@SAfridiOfficial is spot on guys. There is “unprovoked aggression”, there r “crimes against humanity”. He shud be lauded 👏for bringing this up. Only thing is he forgot to mention that all this is happening in “Pakistan Occupied Kashmir”. Don’t worry, will sort it out son!!! pic.twitter.com/FrRpRZvHQt— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 5, 2019


