सानिया के बाद एक और भारतीय लड़की और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह, ऐसे तय हुई शादी

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली का जिस भारतीय लड़की से निकाह होने जा रहा है, उनका नाम शामिया आरजू है।

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के बाद अब देश की एक और बेटी शामिया आरजू पाक क्रिकेटर की पत्नी बनने जा रही है, दोनों आज दुबई में हमेशा-हमेशा के लिये एक-दूजे के हो जाएंगे, हरियाणा के मेवात जिले के नूंह की रहने वाली शामिया का परिवार शनिवार को ही दुबई पहुंच चुका है, तो पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली का परिवार भी जश्न में शामिल है।

हरियाणा की है शामिया 
आपको बता दें कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली का जिस भारतीय लड़की से निकाह होने जा रहा है, उनका नाम शामिया आरजू है, और वो हरियाणा के नूंह की रहने वाली हैं,
शामिया एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर हैं, दोनों का निकाह दुबई के एटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में होगा।

पाक से पुराना रिश्ता 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुबई में निकाह के बाद रिसेप्शन पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा, शामिया के परिवार का संबंध पाक से काफी पुराना है,
उनके पिता लियाकत अली ने बताया कि देश बंटवारे के समय पाक के पूर्व सांसद और पाक रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल उर्फ खान बहादुर और मेरे दादा सगे भाई थे, उनका परिवार भारत में है, जबकि ये परिवार पाक के कसूर जिला के कच्ची कोठी नईयाकी में आकर बस गया, इन्हीं लोगों के जरिये शामिया का रिश्ता तय हुआ।

चौथे क्रिकेटर
मालूम हो कि हसन अली चौथे पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं, जो भारतीय लड़की से शादी करने वाले हैं, उनसे पहले जहीर अब्बास, मोहसिन खान और शोएब मलिक ने भी भारतीय लड़की से शादी की है,
पूर्व कप्तान जहीर अब्बास भारतीय लड़की से शादी करने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर थे, उनके बाद मोहसिन खान ने एक्ट्रेस रीना रॉय से शादी की थी, हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया, तो शोएब मलिक ने अप्रैल 2010 में सानिया मिर्जा से शादी की थी, दोनों का एक बेटा भी है।