मोदी की वजह से नये झमेले में फंसे शशि थरुर, पार्टी ने नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण
शशि थरुर ने ये बयान तब दिया है, जब कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने कहा था कि मोदी को हमेशा खलनायक की तरह पेश करना ठीक नहीं है।
केरल तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से सांसद शशि थरुर को पीएम मोदी की तारीफ करना भारी पड़ गया, केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्र ने उनसे इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है, कन्नूर में रामचंद्र ने कहा कि हम शशि थरुर से पीएम मोदी की तारीफ को लेकर स्पष्टीकरण चाहते हैं, उनके स्पष्टीकरण के आधार पर ही भविष्य की कार्रवाई को लेकर निर्णय किया जाएगा।थरुर ने क्या कहा था
हाल ही में कुछ लोगों के ट्वीट का जबाव देते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरुर ने कहा था कि जैसा कि आप जानते हैं कि मैं 6 साल से ये कह रहा हूं,
कि मोदी जब भी कुछ अच्छा करते हैं, तो उनकी तारीफ करनी चाहिये, ऐसा करने के बाद जब आप उनकी गलतियों की आलोचना करेंगे, तो हमारी बात की विश्वसनीयता बढेगी, मैं विपक्ष के उन लोगों का स्वागत करता हूं, जो मेरे विचार से मिलती-जुलती बात कर रहे हैं।
मोदी को खलनायक की तरह पेश करना ठीक नहीं
शशि थरुर ने ये बयान तब दिया है, जब कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने कहा था कि मोदी को हमेशा खलनायक की तरह पेश करना ठीक नहीं है,
जयराम रमेश ने एक किताब के विमोचन के मौके पर 21 अगस्त को कहा था कि पीएम मोदी के शासन का मॉडल पूरी तरह से नकारात्मक गाथा नहीं है, उनके काम के महत्व को स्वीकार नहीं करना तथा हर समय उन्हें खलनायक की तरह पेश करके कुछ हासिल नहीं होने वाला है।
सिंघवी ने भी किया था समर्थन
जयराम रमेश ने कहा था कि ये वक्ता है जब हम मोदी के काम 2014 से 2019 के बीच उन्होने जो किया, उसके बारे में समझे, जिसकी वजह से वो दोबारा सत्ता में लौटे,
तीस फीसदी वोटरों ने उनकी सत्ता वापसी करवाई, जयराम रमेश की बात का अभिषेक मनु सिंघवी ने भी समर्थन किया था, सिंघवी ने ट्वीट कर लिखा था कि मैंने हमेशा कहा था कि मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत है, सिर्फ इसलिये नहीं कि वो देश के पीएम है, बल्कि ऐसा करके एक तरह से विपक्ष उनकी मदद करता है, काम हमेशा अच्छा, बुरा या मामूली होता है, काम का मूल्यांकन व्यक्ति नहीं बल्कि मुद्दों के आधार पर होना चाहिये, जैसे उज्जवला योजना कुछ अच्छे कामों में से एक है।


