खामोश बाबू के बदल गये सुर, अब मोदी-ट्रंप मुलाकात पर कही ऐसी बात, पार्टी कर सकती है कार्रवाई

इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने 15 अगस्त को पीएम मोदी के भाषण की तारीफ की थी, तब उन्होने एक के बाद एक कई ट्वीट कर भाषण के शान में कसीदे पढे थे।

बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर से पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की है, शॉटगन ने मोदी-ट्रंप मुलाकात के बाद तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा है, तेरा जादू चल गया, शत्रुघ्न सिन्हा के इस अंदाज वाले ट्वीट से साफ इशारा है, कि वो कांग्रेस में जाने के बाद भी बीजेपी से अपना मोहभंग नहीं कर पा रहे हैं, वो रह-रहकर मोदी की तारीफ कर रहे हैं, हाल के दिनों में ये दूसरा मौका है, कि शत्रु ने पीएम मोदी की खुलकर प्रशंसा की हो, मोदी के आलोचक कहे जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा के सुर अब बदलते दिख रहे हैं।

भाषण की तारीफ
इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने 15 अगस्त को पीएम मोदी के भाषण की तारीफ की थी, तब उन्होने एक के बाद एक कई ट्वीट कर भाषण के शान में कसीदे पढे थे, मोदी-ट्रंप मुलाकात के बाद शत्रु ने लिखा,
फ्रांस में अमेरिका के साथ आपने द्विपक्षीय बैठक के दौरान बहुत अच्छी तरह से बातचीत की, ट्रंप के साथ आपका तालमेल और केमिस्ट्री सभी को देखने में अच्छा लगा, आपके आकर्षक और कूटनीति के साथ राष्ट्रपति ट्रंप के जादू ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का अद्भुत काम किया, भले ही वो फिल्म ना चली हो, लेकिन तेरा जादू चल गया।

कभी मोदी के थे कट्टर आलोचक
बीजेपी छोड़ कांग्रेस में गया शत्रुघ्न सिन्हा ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में पटना साहिब सीट से ताल ठोंकी थी,
लेकिन दो बार लगातार जीत हासिल करने के बाद इस बार उन्हें बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा, जब वो बीजेपी में थे, तो पार्टी में रहते हुए पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं की आलोचना किया करते थे, समय-समय पर पार्टी के खिलाफ भी उन्होने बयानबाजी की थी, लेकिन अब उनके सुर बदल रहे हैं।

बड़े अंतर से हारे 
आपको बता दें शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी के टिकट पर पटना साहिब से दो बार सांसद रहे, वो 2014 में बड़े अंतर से जीते थे, लेकिन इस बार वो उतने ही बड़े अंतर से हारे हैं,

उन्हें केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हराया, जो पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे, इस चुनाव के बाद से ही शॉटगन के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं।