बीजेपी छोड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा को सुषमा स्वराज ने दिया था करारा जबाव, खुद किया खुलासा, वीडियो
पिछले एक सप्ताह से शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से जो बयान और ट्वीट्स आ रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि उनका मन बदल रहा है।
अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस से दिल तो लगा लिया, लेकिन बीजेपी की सुनहरी यादें उनका पीछा नहीं छोड़ रही, वो कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं, लेकिन दिल के किसी कोने में आज भी भारतीय जनता पार्टी रची बसी हुई है, सुषमा स्वराज के बहाने उन्होने खुलकर अपने जज्बात जाहिर किये, दरअसल शॉटगन ने बताया कि पिछले साल सुषमा स्वराज ने उन्हें बीजेपी ना छोड़ने की सलाह दी थी, उन्होने अपने बीजेपी प्रेम को बिल्कुल नहीं छिपाया, और कहा कि उनकी राजनीतिक परवरिश बीजेपी में हुई, वहां राजनीतिक शिक्षा-दीक्षा हुई, बीजेपी में सिखा, उसी के अनुरुप आज भी कश्मीर पर मेरी सोच है, इतना ही नहीं पूर्व बॉलीवुड स्टार ने अमित शाह और मोदी के साथ विवाद पर भी मिट्टी डालने की कोशिश की, वो बार-बार दोनों नेताओं की तारीफ कर रहे हैं, जिसके बाद कहा जा रहा है कि क्या शॉटगन कांग्रेस में असहज महसूस कर रहे हैं, आखिर क्यों उनका बीजेपी प्रेम उफान मार रहा है, क्या वो घर वापसी करना चाहते हैं, ऐसे में एक सवाल ये भी उठ रहा है कि जिस नेता के दिल में बीजेपी की जड़ें इतनी गहरी हो, उसे क्या दिल्ली कांग्रेस की कमान दी जा सकती है।मन बदल रहा है?
पिछले एक सप्ताह से शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से जो बयान और ट्वीट्स आ रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि उनका मन बदल रहा है, वो बीजेपी में मोदी और शाह पर तंज कसने के लिये एक जुमला इस्तेमाल करते थे, वन मैन शो और टू मैन ऑर्मी, लेकिन अब वो अमित शाह को जादूगर और डायनामाइट कह रहे हैं, मोदी के फैसलों के साहसिक बता रहे हैं, कांग्रेस के सिपाही होने के बावजूद वो श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने पूरे होने की तारीफ कर रहे हैं।
सुषमा के बहाने सबकुछ बताया
सुषमा स्वराज के निधन पर उन्हें याद करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बीजेपी में तो अच्छी निभ रही थी, लेकिन दो तीन लोगों की वजह से मुझे पार्टी छोड़ना पड़ा,
हालांकि अब लगता है कि वो इसे भूलना चाहते हैं, क्योंकि उन्होने खुद ही कहा कि एक घर में दो चार बर्तन हैं, तो आपस में ठनठनाते ही हैं, ऐसा हर घर में होता है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि शॉटगन का मिजाज बदलने लगा है।
पार्टी लाइन से अलग
शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में पार्टी लाइन से अलग रुख अख्तियार किये हुए हैं, जब तीन तलाक बिल पास हुआ, तब भी उन्होने मोदी सरकार की तारीफ की,
कांग्रेस ने दोनों सदनों में बिल का विरोध किया, लेकिन शॉटगन ने खुलकर इसका समर्थन किया, उन्होने कहा था कि महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की दिशा में हमारे माननीय पीएम का ये सराहनीय कदम है, शत्रुघ्न के रवैये से कांग्रेस कश्मकश में है, अगर वो सेलिब्रिटी स्टेटस वाले नेता ना होते, तो पार्टी में उनके खिलाफ आवाज उठने लगी, लेकिन थकी हारी कांग्रेस कुछ बोल नहीं पा रही है।
पार्टी नहीं छोड़ेगी
शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्होने सुषमा स्वराज से मुलाकात की थी और अपनी अनदेखी पर नाराजगी जाहिर की थी, उन्होने कहा था कि बहुत हो गया,
जिस पर सुषमा ने उनसे कहा कि कोई मेरा बाल पकड़कर खींचे, धक्का दे, मारे-पीटे, इसके बावजूद वो पार्टी नहीं छोड़ेगी, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें


