पुलिसवाले ने सबके सामने होने वाली पत्नी से की ऐसी हरकत, जा सकती है नौकरी, जानिये पूरा मामला
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
राजस्थान पुलिस में तैनात धनपत ने अपनी होने वाली पत्नी किरण के साथ एक प्री-वेडिंग शूट करवाया, जिसका वीडियो उन्होने यू-ट्यूब पर पोस्ट किया।
राज्य पुलिस की छवि आम लोगों में कैसी है, शायद बताने की आवश्यकता नहीं है, कई खबरों और वीडियोज में हम पहले ही देख चुके हैं, जिसमें पुलिसकर्मी रिश्वत लेते देखे गये, रिश्वत के अजीबो-गरीब मामले में इस बार राजस्थान पुलिस की छवि को धक्का लगा है, पुलिस के आला अधिकारी इससे नाराज हैं, आइये आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
क्या है मामला
दरअसल राजस्थान पुलिस में तैनात धनपत ने अपनी होने वाली पत्नी किरण के साथ एक प्री-वेडिंग शूट करवाया, जिसका वीडियो उन्होने यू-ट्यूब पर पोस्ट किया,
इस वीडियो में धनपत पुलिस की वर्दी में हैं, वीडियो में दिख रहा है कि वो बिना हेलमेट स्कूटी चलाने पर किरण को रोकते हैं, लेकिन जब किरण उनकी जेब में पैसे डाल देती हैं, और धनपत का वालेट लेकर चली जाती हैं, धनपत फिर किरण से मिलते हैं और उनसे अपना वालेट मांगते हैं, जिसके बाद मुलाकात प्यार में बदल जाता है, पूरे वीडियो में हिंदी फिल्म का एक गाना भी बजता है।
अधिकारी नाराज
उदयपुर जिले में तैनात धनपत ने जैसे ही ये वीडियो यू-ट्यूब पर पोस्ट किया, ये वायरल हो गया, वीडियो देखकर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो गये,
अधिकारियों को लगता है कि ये पुलिस की वर्दी का अपमान है, धनपत को पुलिस विभाग की ओर से नोटिस भी भेजा गया है।
पुलिसकर्मी को मिला नोटिस
आईजी (कानून व्यवस्था) डॉ. हवा सिंह घुमारिया ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद सभी क्षेत्रों के इंस्पेक्टर जनरल को नोटिस जारी कर आदेश दिया है,
कि पुलिस वर्दी का गलत इस्तेमाल ना हो, इसका गलत इस्तेमाल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिये। वीडियो को यू-ट्यूब से डिलीट कर दिया गया है।



