स्मृति से किया वादा पूरा किये बिना ही चली गई सुषमा स्वराज, केन्द्रीय मंत्री ने कही ये बात
सुषमा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने उन्हें अपने सबसे करीबी सहकर्मियों में से एक बताया।
बीजेपी की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया, वो 67 साल की थीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी समेत अन्य कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी,पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया, तो केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उन नेताओं में शामिल हैं, जो सुषमा स्वराज के गंभीर रुप से बीमार होने की सूचना मिलने के बाद एम्स पहुंची थीं।
वादा पूरा नहीं किया
स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर लिखा, दीदी आपने जो वादा मुझसे किया था, वो पूरा किये बिना ही आप चली गईं, उन्होने लिखा, दीदी ! मुझे आपसे एक शिकायत है,
आपने बांसुरी से कहा था कि वो एक रेस्टोरेंट चुने और मुझे लंच पर ले जाए, लेकिन आप अपना वादा पूरा किये बिना ही हमें छोड़कर चली गई, मालूम हो कि स्मृति ईरानी और सुषमा स्वराज मोदी सरकार वन में मंत्री थी।
कई दिग्गज पहुंचे अंतिम दर्शन को
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत तमाम दिग्गजों ने बुधवार को सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी, उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू,
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके निवास पर जाकर उनके अंतिम दर्शन किये और श्रद्धांजलि दी।
महिला नेताओं के लिये प्रेरणास्त्रोत
सुषमा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने उन्हें अपने सबसे करीबी सहकर्मियों में से एक बताया, उन्होने कहा कि एक भी साल ऐसा नहीं रहा,
जब वो उनके जन्मदिन पर उनका पसंदीदा चॉकलेट केक लाना भूली हो, आडवाणी जी ने सुषमा स्वराज को महिला नेताओं के लिये प्रेरणा स्त्रोत बताया।



