कमाई के मामले में पति सुनील शेट्टी से कम नहीं है उनकी पत्नी, इस वजह से कही जाती हैं बॉलीवुड की लेडी अंबानी
सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी की अपनी एक अलग पहचान है, माना किसी सुपरवूमन से कम नहीं है, एक साथ वो जितने बिजनेस संभाल रही हैं।
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी लंबे समय से फिल्मी परदे से दूर हैं, हालांकि इसके बावजूद उनकी कमाई करोड़ों में है, सुनील शेट्टी का नाम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टरों में लिया जाता है,फिल्मों से दूरी बनाने के बाद वो बिजनेसमैन बन गये हैं, इस कमाई उनकी पत्नी माना शेट्टी का भी बड़ा हाथ हैं, उन्हें कमाई के मामले में लेडी अंबानी कहा जाता है।
सुनील शेट्टी की पत्नी
सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी की अपनी एक अलग पहचान है, माना किसी सुपरवूमन से कम नहीं है, एक साथ वो जितने बिजनेस संभाल रही हैं, अगर उसके बारे में आप सुनेंगे,
तो हैरान रह जाएंगे, माना ना सिर्फ एक सफल बिजनेसवूमन हैं बल्कि वो एक सफल सोशल वर्कर और रियल इस्टेट क्वीन भी हैं।
रियल एस्टेट बिजनेस
माना शेट्टी ने अपने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर एस-2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरु किया था, जिसके अंतर्गत उन्होने मुंबई में 21 लग्जरी विला बनाये थे,
6500 स्क्वायर फीट में फैले हर मिला में आधुनिक सुख-सुविधा की हर चीज मौजूद है, इसके अलावा माना लाइफ स्टाइल स्टोर भी चलाती हैं, और उनके नाम स्टोरेंट चेन भी है।
एनजीओ से जुड़ी हुई हैं
माना शेट्टी सेव द चिल्ड्रेन इंडिया नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं, फंड जुटाने के लिये वो समय-समय पर आराइश नाम से प्रदर्शनी भी लगाती रहती हैं,
और उससे जो पैसा आता है, वो उसे लड़कियों और महिलाओं की जरुरत के लिये इस्तेमाल करती हैं। आंकड़ों के मुताबिक सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी की सलाना कमाई 150 करोड़ से ज्यादा है।



