राजनीति से दूर ये काम करती हैं सुषमा स्वराज की बेटी, पढिये उनके बारे में

बांसुरी कौशल ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया, इसके बाद उन्होने इनर टेम्पर से वकालत की डिग्री की।

भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बीती रात निधन हो गया, उन्होने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली, सुषमा के परिवार में उनके पति स्वराज कौशल और इकलौती बेटी बांसुरी कौशल है, मां के अंतिम क्षणों में बांसुरी उनके पास ही मौजूद थीं, बांसुरी ने अपने मम्मू-पापा की तरह ही वकालत की पढाई की है, वो पहले लंदन में प्रैक्टिस करती थी, लेकिन इन दिनों देश में ही रह रही हैं।

विदेश से पढाई 
आपको बता दें कि बांसुरी कौशल ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया, इसके बाद उन्होने इनर टेम्पर से वकालत की डिग्री की, इसके बाद उन्होने लंदन में ही प्रैक्टिस शुरु कर दी,
हालांकि अब बांसुरी देश लौट चुकी हैं, वो दिल्ली हाई कोर्ट के अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी प्रैक्टिस करती हैं।

प्रैक्टिस शुरु 
बांसुरी कौशल सुप्रीम कोर्ट में कई महत्वपूर्ण केस की पैरवी कर चुके हैं, आपको बता दें कि उनके पिता स्वराज कौशल भी सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने क्रिमिनल लॉयर हैं,
तो सुषमा स्वराज ने भी लॉ की पढाई की थी और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस भी करती थी, लेकिन बाद में राजनीति में सक्रिय हो जाने की वजह से उन्होने वकालत छोड़ दी थी।

मम्मी-पापा दोनों का अक्श
अगर बांसुरी के व्यक्तित्व की बात की जाए, तो वो अपने पिता की तरह लंबी और मम्मी की तरह गोरी और खूबसूरत हैं, वैसे तो बांसुरी लो प्रोफाइल रही हैं,
लेकिन पिछली सरकार में उनका नाम सुर्खियों में आया था, दरअसल आईपीएल घोटाले के आरोपी ललित मोदी के साथ उनके ऑफिशियल करार और उनकी लीगल टीम का हिस्सा बांसुरी रही है, जिस पर कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सुषमा स्वराज ने ललित मोदी को गलत तरीके से प्रश्रय दिया।