सुषमा स्वराज के पास थी इतने करोड़ की संपत्ति, जानिये अब कौन होगा इसका मालिक

मोदी सरकार वन में विदेश मंत्री रहते हुए सुषमा स्वराज ने कई लोगों की मदद की, उन्होने विदेश में फंसे भारतीयों की मदद की।

देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया, जिसके बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ है, सुषमा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती थीं, आज लाखों लोग उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं, पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, उन्होने लिखा, भारतीय राजनीति में एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया, भारत एक असाधारण नेता के निधन से शोकसंतप्त है, जिन्होने जनसेवा और निर्धनों के जीवन में सुधार के लिये अपना जीवन समर्पित किया, सुषमा जी अपने आप में अलग थी और करोड़ों लोगों के लिये प्रेरणास्त्रोत थीं।

कईयों की मदद की 
मोदी सरकार वन में विदेश मंत्री रहते हुए सुषमा स्वराज ने कई लोगों की मदद की, उन्होने विदेश में फंसे भारतीयों की मदद की,
जिसमें भारत आने और भारत से जाने के लिये वीजा ना मिलने जैसी परेशानियों का ट्विटर पर समाधान देना भी शामिल था, आइये आपको बताते हैं सुषमा स्वराज की संपत्ति के बारे में, एडीआर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार 2018 के आखिरी एफिडेविट के मुताबिक उनके और उनके पति के पास कुल 32 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति थी।

19 करोड़ सेविंग
रिपोर्ट के मुताबिक सुषमा स्वराज और उनके पति स्वराज कौशल के पास 19 करोड़ रुपये की सेविंग है, जिसमें 17 करोड़ एफडीआर है, तो दोनों के सेविंग अकाउंट में करीब तीस लाख रुपये हैं,
अगर गाड़ियों की बात करें, तो उनके पास कोई निजी कार नहीं थी, जबकि उनके पति स्वराज कौशल के पास 2017 मॉडल मर्सिडीज कार है, जिसकी कीमत करीब 36 लाख रुपये है।

ज्वेलरी की शौकीन
2018 में सुषमा स्वराज ने राज्यसभा चुनाव के लिये अपना जो इनकम एफिडेविट दिया था, उसमें बताया था कि उन्हें सोने और चांदी के आभूषणों का शौक है,
उनके पास करीब 29,34,000 रुपये के आभूषण हैं, सुषमा ने सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील अपने करियर की शुरुआत की थी, हालांकि फिर वो सक्रिय राजनीति में आ गई।

करोड़ों की संपत्ति 
सुषमा और उनके पति की संपत्ति की बात करें, तो दोनों के पास करोड़ों की संपत्ति है, उनके पास हरियाणा के पलवल में अच्छी खासी एग्रीकल्चर लैंड है, जिसकी कीमत उन्होने करीब 98 लाख रुपये बताये हैं, इसके साथ ही सुषमा स्वराज के नाम दिल्ली के एक रिहाइशी इलाके में लग्जरी फ्लैट भी है,
3 बीएचके इस फ्लैट की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये के आसपास है, वहीं उनके पति के नाम मुंबई और दिल्ली में दो फ्लैट हैं, मुंबई वाले फ्लैट की कीमत 6 करोड़ और दिल्ली वाले फ्लैट की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है, खास बात ये है कि सुषमा स्वराज और उनके पति पर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है, सुषमा के बाद उनके पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी ही इस संपत्ति के मालिक होंगे।