कंगाल पाकिस्तान में मचा हाहाकार, टमाटर इतने रुपये किलो बिक रहा

पाक को सबसे ज्यादा फल सब्जियां भेजने वाले आजादपुर मंडी के व्यापारियों ने वहां माल नहीं भेजने का फैसला लिया है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले के बाद से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पगलाया हुआ है, इसी पागलपन में आकर उसने भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते तोड़ लिये, लेकिन इस फैसले से पाक में ही खलबली मच गई है, भारतीय किसानों और व्यापारियों ने पाक को अपना सामान देने से मना कर दिया है, साथ ही भारत सरकार ने कस्टम ड्यूटी बढाकर 200 फीसदी कर दिया है, जिसकी वजह से खस्ताहाल पाक में टमाटर तीन सौ रुपये किलो बिक रहा है।

माल नहीं भेजने का फैसला
जी बिजनेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार पाक को सबसे ज्यादा फल सब्जियां भेजने वाले आजादपुर मंडी के व्यापारियों ने वहां माल नहीं भेजने का फैसला लिया है,
टमाटर व्यापार संघ के प्रेसिडेंट अशोक कौशिक के अनुसार अटारी-बाघा मार्ग से रोजाना 75 से 100 ट्रक टमाटर पाकिस्तान जा रहे थे, लेकिन इस घटना के बाद ट्रेडर्स ने इस पर रोक लगा दिया है, दूसरी सब्जियों, फलों, कपास और धागे की बुकिंग भी बंद कर दी गई है।

रोजमर्रा के सामान महंगे 
व्यापारिक रिश्ते खत्म होने का असर सिर्फ टमाटर ही नहीं बल्कि आलू, प्याज समेत रोजमर्रा की कई सामानों पर पड़ा है, अमूमन हर सब्जी की कीमत दोगुनी हो गई है,
शाजिया नाम की एक गृहिणी ने बताया कि सरकार के फैसले से लोगों के घर का बजट बिगड़ चुका है, बकरीद के इस मौसम में बाजार में रौनक रहती थी, लेकिन अब कारोबारी के साथ-साथ खरीददार भी परेशान है, इस बार ईद हमारी फीकी रहेगी।

बर्बाद हो जाएगा पाक
अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में है, जिसके बाद इमरान खान ने कई फैसले लिये, हालांकि उनके फैसले उनके लिये ही गले का फंदा बनता जा रहा है,
क्योंकि उनके लोगों को जेबें ढीली करनी पड़ रही है, जिस पर लोग अपनी सरकार को कोस रहे हैं।