अनुच्छेद 370 पर पाकिस्तान की आखिरी उम्मीद भी टूटी, इमरान खान को लगा जोरदार झटका

भारत-पाक के बीच मौजूदा तनाव पर पोलैंड ने कहा कि उनका मानना है कि किसी भी विवाद का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से ही किया जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले के बाद से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, वो मदद के लिये दर-दर भटक रहा है, लेकिन कोई भी खुलकर उसका समर्थन करने को तैयार नहीं है, अब पाकिस्तान को एक और झटका लगा है, दरअसल पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से गुहार लगाई थी, लेकिन अब यूएनएससी के मौजूदा अध्यक्ष देश पोलैंड ने दो टूक शब्दों में कह दिया, कि इस मसले को द्विपक्षीय स्तर पर ही सुलझाना होगा।

पोलैंड से झटका 
आपको बता दें कि ये पहला मौका है, जब पोलैंड ने भारत-पाक के बीच चल रहे गतिरोध पर प्रतिक्रिया जाहिर की है, यूएनएससी की अध्यक्षता इस महीने पोलैंड के पास है,
सुरक्षा परिषद के सदस्य देश बारी बारी से हर महीने अध्यक्षता करते हैं, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोवास्की ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों देश बातचीत से इसका समाधान निकाल सकते हैं।

बातचीत से हल हो
भारत-पाक के बीच मौजूदा तनाव पर पोलैंड ने कहा कि उनका मानना है कि किसी भी विवाद का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से ही किया जा सकता है,
यूरोपीय यूनियन की तरह हम भी भारत-पाक के बीच बातचीत के हक में है, ताकि मुद्दे को सुलझाया जा सके।

विदेश मंत्री ने की थी बात
दावा किया जा रहा है कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले दिनों पोलैंड के विदेश मंत्री से बातचीत की थी, इसके बाद ही पोलैंड ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा।
पाकिस्तान इस मुद्दे पर कई देशों से समर्थन मांग चुका है, लेकिन कोई भी खुलकर उसका साथ देने को तैयार नहीं है।