22 दिन बाद ऑर्टिकल 370 हटाये जाने पर भड़की उर्मिला मातोंडकर, कही बड़ी बात

कांग्रेस के टिकट पर 2019 लोकसभा चुनाव में ताल ठोंक चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सवाल सिर्फ ऑर्टिकल 370 का नहीं है, ये अमानवीय तरीके से किया गया है।

नाइनटीज की हिट एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर से अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं, उर्मिंला ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है, उन्होने कहा कि उनके पति पिछले 22 दिनों से कश्मीर में रह रहे अपने माता-पिता से बात नहीं कर पाये हैं।

अमानवीय तरीके से किया गया 
कांग्रेस के टिकट पर 2019 लोकसभा चुनाव में ताल ठोंक चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सवाल सिर्फ ऑर्टिकल 370 का नहीं है,
ये अमानवीय तरीके से किया गया है, मेरे सास-ससुर वहां रहते हैं, दोनों को मधुमेह है, हाई ब्लड  प्रेशर की समस्या है, आज 22वां दिन है, ना तो मैं और ना ही मेरे पति उनसे बात कर पाये हैं, हमें इस बात का अंदाजा नहीं है कि क्या उनके पास घर में दवाएं उपलब्ध है या नहीं।

मोहसिन अख्तर से शादी 
आपको बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने अपनी उम्र से करीब 9 साल छोटे मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी, मोहसिन कश्मीर के एक बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं,
उर्मिला और मोहसिन की शादी में कुछ चुनिंदा दोस्त और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।

कांग्रेस से जुड़ी
मालूम हो कि 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस ज्वाइन किया था, वो लोकसभा चुनाव में मैदान में भी उतरी, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा,
चुनाव हारने के बाद से उर्मिला उतनी सक्रिय नहीं दिख रही थी, लेकिन अब इस बयान की वजह से उनकी खूब चर्चा हो रही है।