निकाह के समय हसीन जहां ने छिपाये थे दो बड़े राज, अब पछता रहे मोहम्मद शमी
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर कई संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि शमी उन्हें घर खर्च तक के पैसे नहीं देते, उनका कई गैर महिला के साथ संबंध है।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा, मारपीट, बलात्कार, हत्या की कोशिश जैसे गंभीर आरोप के मामले में पश्चिम बंगाल की अलीपुर कोर्ट ने शमी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। साथ ही कोर्ट ने 15 दिनों के भीतर सरेंडर करने को कहा है, शमी के साथ-साथ उनके भाई हसीब अहमद के खिलाफ भी कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।गंभीर आरोप लगाये
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर कई संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि शमी उन्हें घर खर्च तक के पैसे नहीं देते, उनका कई गैर महिला के साथ संबंध है,
इसी वजह से वो उन्हें तलाक देना चाहते हैं, शमी ने उनके आरोपों को ना सिर्फ गलत बताया बल्कि ये भी कहा कि उनकी पत्नी ने उन्हें धोखा दिया है।
2014 में निकाह
हसीन और मोहम्मद शमी का निकाह साल 2014 में हुआ था, हसीन पेशे से मॉडल थी, वो केकेआर की चीयर लीडर टीम में शामिल थी, इसी दौरान उनकी शमी से मुलाकात हुई,
दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे, उसके बाद शमी ने परिवार वालों के खिलाफ जाकर हसीन जहां से शादी की थी।
दूसरी शादी
मोहम्मद शमी के मुताबिक उन्हें बहुत बाद में पता चला कि हसीन जहां की ये दूसरी शादी है, उनके पहले पति का नाम सैफुद्दीन है, जो पश्चिम बंगाल के बीरभूम में स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं,
जब मीडिया हसीन जहां के पूर्व पति के पास पहुंचा, तो उन्होने बताया कि उनकी शादी 2002 में हुई थी, इस शादी से उनकी दो बेटियां भी है, साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया था। सैफुदीन ने कहा कि वो हसीन से 10वीं क्लास से ही प्यार करते थे, बाद में हसीन अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती थी, जबकि हमारे परिवार में महिलाओं को नौकरी करने की इजाजत नहीं, शायद इसी रोक ने हसीन को हमसे अलग कर दिया।
जेठ पर भी आरोप
शुरु में हसीन जहां ने अपने पति मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगाये थे, जो सही नहीं पाये गये, इसके बाद उन्होने अपने जेठ मोहम्मद हशीम अहमद पर बलात्कार करने का आरोप लगाया था,
बाद में कोलकाता पुलिस ने जब मेडिकल जांच कराया, तो बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई।



