पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट ने चंद्रयान-2 की तारीफ में कही भावुक कर देने वाली बात, हो रही खूब चर्चा
चंद्रयान-2 के लिये पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट ने कहा कि मैं चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद के साउथ पोल में सॉफ्ट लैंडिंग की ऐतिहासिक कोशिश के लिये इसरो और भारत को बधाई देती हूं।
भारत के चंद्रयान-2 मिशन की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है, दुनियाभर के अंतरिक्ष समर्थक और शोधकर्ता खुलकर तारीफ कर रहे हैं, अब इस कड़़ी में नया नाम पाक की पहली एस्ट्रोनॉट नमिरा सलीम का जुड़ गया है, नमीरा ने इस मिशन के लिये इसरो और भारत को बधाई दी हैं, चंद्रयान-2 के लिये उन्होने कहा कि मैं चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद के साउथ पोल में सॉफ्ट लैंडिंग की ऐतिहासिक कोशिश के लिये इसरो और भारत को बधाई देती हूं।गर्व का विषय
नमिरा सलीम ने कहा कि चंद्रयान-2 ना सिर्फ दक्षिण एशिया के लिये बल्कि पूरे ग्लोबल अंतरिक्ष उद्योग के लिये गर्व का विषय है,
उन्होने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में दक्षिण एशिया का कदम काफी अच्छा है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सा देश इसे लीड कर रहा है, क्योंकि अंतरिक्ष में राजनीतिक सीमाएं खत्म हो जाती है, और सभी एकजुट हो जाते हैं।
पाक की पहली एस्ट्रोनॉट
आपको बता दें कि नमिरा सलीम पड़ोसी देश पाकिस्तान की पहली एस्ट्रोनॉट है, सलीम सर रिचर्ड ब्रैनसन वर्जिन गैलेक्टिक के साथ अंतरिक्ष जाएंगी,
सर रिचर्ड ब्रैनसन वर्जिन गैलेक्टिक दुनिया की पहली कॉमर्शियल स्पेसलाइन है।
दुनियाभर में तारीफ
मालूम हो कि पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट ही नहीं बल्कि दुनिया भर के शोधकर्ता और एस्ट्रोनॉट चंद्रयान-2 मिशन की तारीफ कर रहे हैं,
नक्षत्र प्रचारक और वैज्ञानिक एमिली लकड़ावाला ने पोस्ट में कहा कि लोगों के लिये बस ये एक चेतावनी है, कि लैंडर को सतह पर लाने के प्रयास में लगे भारत ने चंद्रमा के कक्ष में अपना दूसरा अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक भेज दिया है, चंद्रयान-2 ऑर्बिटर एक साल तक वहां रहेगा, लैंडर सिर्फ दो सप्ताह तक ही चलता।


