पलटी मारने की तैयारी में हैं सुशासन बाबू, राजद नेता के बयान से सियासी भूकंप, बता दिया 'अंदर की बात'

राजद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने दावा किया है कि बिहार में राजद और जदयू के बीच अंदरखाने बातचीत शुरु हो गई है।

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले ही सत्ताधारी बीजेपी-जदयू के बीच खींचतान शुरु हो चुकी है, कुछ दिन पहले बीजेपी नेता ने नीतीश को दिल्ली की सियासत करने की सलाह दी थी और बिहार में सीएम के तौर पर सुशील कुमार मोदी को प्रोजेक्ट करने की बात कही थी, अब राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने बयान देकर सियासी भूचाल ला दिया है।

रघुवंश प्रसाद सिंह का बड़ा बयान
राजद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने दावा किया है कि बिहार में राजद और जदयू के बीच अंदरखाने बातचीत शुरु हो गई है,
जल्द ही इसके परिणाम भी सामने आ जाएंगे, उन्होने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार को फिनिश करना चाहती है, इसी वजह से वो जल्द ही राजद के साथ आएंगे।

राजद नेता की भविष्यवाणी
रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने दावे के बारे में बताते हुए अपने पिछले बयान का हवाला दिया, उन्होने कहा कि मैंने पहले ही भविष्यवाणी की थी, जब नीतीश महागठबंधन में हमारे साथ थे,
तो मैंने कहा था कि नीतीश महागठबंधन का दामन छोड़ेंगे, वो बात सच साबित हुई, अब मैं फिर से भविष्यवाणी कर रहा हूं, कि नीतीश बीजेपी का साथ छोड़ महागठबंधन में लौटेंगे।

जदयू ने कहा एनडीए एकजुट
राजद नेता के इस दावे के बाद नीतीश के करीबी और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने कहा कि एनडीए एकजुट है, 2020 विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा जाएगा,
2020 में 2010 से भी ज्यादा सीटों पर एनडीए को जीत मिलने जा रही है, उन्होने ये भी कहा कि कौन क्या बोल रहा है, हमें उस पर टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं है।