पत्नी को बाइक की सैर कराने निकले थे मंत्री जी, भरना पड़ा इतने का चालान, पढिये पूरी खबर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंत्री प्रमोद जैन का चालान काटने में ट्रैफिक पुलिस भी हिचकिचा रही थी, लेकिन वहां मौजूद लोगों और मीडिया के कैमरों की वजह से उन्हें मंत्री का चालान काटना पड़ा।
देश के कई राज्यों से नये मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद से भारी भरकम जुर्माने की खबरें सामने आ रही है, इन सब के बीच राजस्थान सरकार के मंत्री प्रमोद जैन भाया को पत्नी के साथ बाइक राइडिंग करना महंगा पड़ गया, ट्रैफिक पुलिस ने उनका भी चालान काट दिया, मंत्री ने चालान के पैसे भरे और वहां से चलते बने, मालूम हो कि अभी राजस्थान में नये मोटर व्हीकल एक्ट को लागू नहीं किया गया है, इस वजह से मंत्री जी की जेब कम ही ढीली हुई ।बिना हेलमेट घूमा रहे थे बाइक
गहलोत सरकार में खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया अपनी पत्नी उर्मिला जैन के साथ बाइक पर घूमने निकले, इस दौरान उन्होने और उनकी पत्नी ने हेलमेट नहीं लगा रहा था,
इस पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की, उनका चालान काट दिया गया, प्रमोद जैन से जुर्माने के तौर पर दो सौ रुपये वसूले गये, उनके चालान में लिखा गया, कि मंत्री बारां के प्रताप चौक से गुजरते समय हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
चालान पहले के नियमों के अनुसार काटा गया
आपको बता दें कि नये मोटर व्हीकल एक्ट को अभी कुछ राज्यों में लागू नहीं किया गया है, जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल है,
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने मोदी सरकार से इस पर पुर्नविचार करने को कहा है, हालांकि बाद में राजस्थान में इसे लागू कर दिया गया, लेकिन जब मंत्री जी बिना हेलमेट पकड़े गये थे, तब तक नियम लागू नहीं था, इसलिये पुराने नियम के मुताबिक ही उनसे दो सौ रुपये वसूले गये।
पुलिस हिचकिचा रही थी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंत्री प्रमोद जैन का चालान काटने में ट्रैफिक पुलिस भी हिचकिचा रही थी, लेकिन वहां मौजूद लोगों और मीडिया के कैमरों की वजह से उन्हें मंत्री का चालान काटना पड़ा,
मंत्री ने शुरुआत में तो पैसे देने में आनाकानी दी, लेकिन फिर मजबूरी में पैसे देकर वहां से चलते बने।


