राखी सावंत ने पहली बार पोस्ट की पति की तस्वीरें, पूछा ऐसा सवाल

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
कुछ दिनों पहले ही राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसे देखने के बाद कहा जाने लगा कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ परेशानी आ गई है।

ड्रामा क्वीन राखी सावंत पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है, हालांकि अभी तक उन्होने अपने पति की तस्वीर दुनिया को नहीं दिखाई है, फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, अब राखी ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में पहली बार पति की तस्वीर फैंस के साथ साझा की है, लेकिन राखी बिना किसी ट्विस्ट के तो ऐसा करने से रही।

एक से ज्यादा लड़के की तस्वीर
अब ट्विस्ट ये है कि राखी सावंत ने एक नहीं बल्कि एक से ज्यादा लड़कों की तस्वीर पोस्ट की है, और फैंस से कहा है कि उन्हें पहचानना है कि इनमें से राखी का असली पति यानी रितेश कौन है,
कमेंट बॉक्स में नजर डालें, तो फैंस अपने अपने हिसाब से तुक्का लगा रहे हैं, हालांकि ड्रामा क्वीन ने अभी तक ये कंफर्म नहीं किया है, कि इनमें से उनके असली पति कौन हैं।

शादीशुदा जिंदगी में परेशानी
मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसे देखने के बाद कहा जाने लगा कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ परेशानी आ गई है,
वीडियो में जो राखी की हालत है, उसे देखने के बाद फैंस कमेंट बॉक्स में पूछ रहे हैं कि क्या उनकी शादी खतरे में है, या फिर एक बार ड्रामा क्वीन सुर्खियों में बने रहने के लिये ऐसा कर रही है।

होटल में शादी 
आपको बता दें कि राखी सावंत ने बताया था कि उन्होने एक नामी होटल के कमरे में शादी की, जिसमें दोनों परिवार के ही लोगों ने शिरकत की,
हालांकि अभी तक राखी ने अपने पति की तस्वीर लोगों को नहीं दिखाई है, जिसकी वजह से लोग कह  रहे हैं कि ये नौटंकी कर रही है।


View this post on Instagram

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on