बीच पर एक हाथ में ग्लास लेकर रवि शास्त्री ने पोस्ट की तस्वीर, लोगों ने किये अजब-गजब कमेंट
जैसे ही रवि शास्त्री ने ये तस्वीर पोस्ट की, ट्रोलर्स को मौका मिल गया, आपको बता दें कि पिछली बार जब रवि शास्त्री ने दोनों हाथ फैलाये तस्वीर पोस्ट की थी, तो उनके हाथ खाली थे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया देश लौटने की तैयारियां कर रही है, टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एक दिन पहले ही खत्म हो जाने की वजह से टीम सहित स्टाफ को भी जमैका घूमने का समय मिल गया, जिसका टीम ने पूरा फायदा उठाया, कोच रवि शास्त्री सफल दौरे के बाद जश्न मनाने जमैका के बीच पर गये, उन्होने दोनों बांहें फैलाये एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है, जिसके एक हाथ में गिलास नजर आ रहा है, शास्त्री ने कहा कि जमैका की धूप को मात देने के लिये उनके बायें हाथ में कुछ है।ट्रोलर्स को मिला मौका
जैसे ही रवि शास्त्री ने ये तस्वीर पोस्ट की, ट्रोलर्स को मौका मिल गया, आपको बता दें कि पिछली बार जब रवि शास्त्री ने दोनों हाथ फैलाये तस्वीर पोस्ट की थी, तो उनके हाथ खाली थे,
लेकिन ट्रोलर्स ने उनकी तस्वीर को एडिट कर उनके हाथ में गिलास और बोतल आदि थमा दिया था।
शराब से दूर रहने की सलाह
इस बार ट्रोलर ने फिर से रवि शास्त्री पर जमकर निशाना साधा, कुछ फैंस ने तो उन्हें सलाह देते हुए कहा कि उनके कोच उन्हें अकसर शराब जैसी चीजों से दूर रहने के लिये कहते हैं,
इसलिये वो अपनी टीम के खिलाड़ियों को क्या कहेंगे, जब खुद ही इससे दूर नहीं रह पाते।
कोच पद से हटाने की मांग
कुछ फैंस ने रवि शास्त्री को कोच पद से हटाने की मांग भी की, विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया,
वहीं तीन मैंचों की वनडे सीरीज भी 2-0 से अपने नाम की, अब टीम इंडिया इसी महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी।


