ऋषभ पंत के लिये बजी खतरे की घंटी, मुख्य कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान
मुख्य कोच ने कहा कि हम इस बार पंत को छोड़ रहे हैं, वो त्रिनिडाड में पहली गेंद पर जिस तरह का शॉट खेलकर आउट हुए थे, अगर उसे दोहराते हैं, तो उन्हें इस बारे में बताया जाएगा।
टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पिछले कुछ समय से खराब शॉट खेलकर आउट होने वाले ऋषभ पंत को इशारों ही इशारों में चेतावनी दे दी है, शास्त्री ने धर्मशाला में ऋषभ पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर पंत वेस्टइंडीज दौरे पर की गई गलतियों को दोहराते रहेंगे, तो उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा, रवि शास्त्री सीधे तौर पर तो कुछ भी बोलने से बचे, लेकिन उन्होने कहा कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने टीम को वेस्टइंडीज दौरे पर निराश किया, वो एक वनडे में तो पहली गेंद पर आउट हो गये थे।समझदारी से क्रिकेट खेलना होगा
मुख्य कोच ने कहा कि हम इस बार पंत को छोड़ रहे हैं, वो त्रिनिडाड में पहली गेंद पर जिस तरह का शॉट खेलकर आउट हुए थे, अगर उसे दोहराते हैं, तो उन्हें इस बारे में बताया जाएगा,
कौशल हो या ना हो आपको खामियाजा भुगतने के लिये तैयार रहना चाहिये, शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स को दिये इंटरव्यू में कहा, कि ये बिल्कुल सामान्य है, खुद को निराश करना तो छोड़िये, आप टीम को भी निराश कर रहे हैं, जब क्रीज पर आपके साथ कप्तान मौजूद हो, और आप लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं, तो आपको समझदारी से क्रिकेट खेलना होता है।
शॉट सलेक्शन से नाराज
रवि शास्त्री ने कहा कि ऋषभ पंत की काबिलियत और क्षमता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता, लेकिन वो शॉट सलेक्शन और सही निर्णय लेने में सुधार करें, तो उन्हें रोकना आसान नहीं होगा,
शास्त्री ने कहा कि कोई भी उनके खेलने की शैली में बदलाव के बारे में नहीं सोच रहा है, जैसा कप्तान ने कहा कि मैच की स्थिति के मुताबिक सजग रहना और शॉट का चयन करना महत्वपूर्ण हो जाता है, अगर उन्होने इसमें सुधार कर लिया, तो उन्हें रोकना आसान नहीं होगा।
हालात के मुताबिक खेलना होगा
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वो चाहते हैं कि ऋषभ पंत मैच की स्थिति के हिसाब से खेलें, विराट ने कहा कि हम पंत से सिर्फ एक ही चीज की उम्मीद करते हैं कि
वो मैच के हिसाब से बल्लेबाजी करे, हम ये नहीं चाहते कि वो अपने हिसाब से खेले, ये परिस्थितियों को समझने और उससे अपने तरीके से निपटने के बारे में है, इसलिये उन्हें विकेट की जिम्मेदारी समझनी होगी।


