कभी इमरान खान के प्यार में पागल थी ये एक्ट्रेस, ममता बनर्जी ने मोदी के मंत्री के खिलाफ दिया था टिकट
फिल्मी करियर के दौरान मुनमुन एक्टिंग से ज्यादा अपने अफेयर की वजह से सुर्खियों में रही, उनका नाम पाकिस्तान के मौजूदा पीएम इमरान खान के साथ भी जुड़ा था।
लोकसभा चुनाव में बीजेपी का रथ रोकने के लिये सीएम ममता बनर्जी ने कुछ फिल्मी सितारों को भी चुनाव मैदान में उतारा था, जिसमें नुसरत जहां,मिमि चक्रवर्ती और मुनमुन सेन शामिल थी, मिमि और नुसरत तो संसद पहुंचने में कामयाब रही, लेकिन आसनसोल से चुनाव लड़ने वाली मुनमुन सेन हार गई, पूर्व एक्ट्रेस ने साल 2014 में पश्चिम बंगाल की राजनीति में कदम रखी थी, वो अपने दौर की बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती थी, उन्होने हिंदी, बंगाली, तेलगू, तमिल, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में काम किया है।
बोल्ड इमेज की वजह से लोकप्रिय
मुनमुन सेन बीते दौर की एक्ट्रेस सुचित्रा सेन की बेटी हैं, मालूम हो कि सुचित्रा हिंदी और बांग्ला फिल्मों की चर्चित एक्ट्रेस थीं,
इसी वजह से मुनमुन ने भी एक्टिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई, फिल्मों के अलावा मुनमुन तमाम टीवी सीरियल्स में भी नजर आई। फिल्मों में मुनमुन अपनी बोल्ड इमेज की वजह से खूब लोकप्रिय हुई, मुनमुन ने 1984 में रिलीज हुई फिल्म अंदर-बाहर के जरिये हिंदी सिनेमा में अपना कदम रखा था, इस फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर थे।
अफेयर की वजह से चर्चा में
अपनी डेब्यू फिल्म में ही बोल्ड अदाओं की वजह से मुनमुन खूब चर्चा में रही, इसके बाद उन्हें तमाम प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिलने लगे,
हालांकि फिल्मी करियर के दौरान मुनमुन एक्टिंग से ज्यादा अपने अफेयर की वजह से सुर्खियों में रही, उनका नाम पाकिस्तान के मौजूदा पीएम इमरान खान के साथ भी जुड़ा था, कहा जाता है कि मुनमुन शादीशुदा होने के बावजूद इमरान को डेट करने लगी थीं।
बोल्ड लुक में दिखी
मुनमुन का नाम उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जब एक मैग्जीन के कवर पेज पर वो इमरान खान के साथ बोल्ड लुक में दिखीं,
तब से इमरान खान के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया जाने लगा, उन्होने ऐसा जबाव दिया, कि हर कोई सन्न रह गया, उन्होने कहा था कि उन्हें इमरान खान के साथ वक्त बिताना काफी पसंद है, इससे उनके पति को भी कोई परेशानी नहीं है, तो फिर दूसरों को क्यों, मुनमुन के ऐसा बयान से परिवार वाले भी हैरान थे, इसके बाद वो अपने घर में ही नजरबंद हो गई, और धीरे-धीरे इमरान को अपनी यादों से मिटाने लगी।
दो बेटियों की मां
मुनमुन सेन दो बेटियों की मां हैं, जिनका नाम रिया और राइमा है, ये दोनों हिंदी, बंगाली के अलावा दक्षिण भारत की फिल्मों में भी काम कर रही हैं,
हालांकि दोनों बेटियों में से किसी को भी मां जैसी सफलता नहीं मिली, लेकिन दोनों फिल्में कर रही हैं।




