जया से पहले दिल्ली की इस खूबसूरत लड़की पर आया था अमिताभ बच्चन का दिल, अब हुआ खुलासा
अमिताभ बच्चन के अनुसार डीटीसी बस में तब कनॉट प्लेस आने का वो बेसब्री से इंतजार किया करते थे, क्योंकि वहां से कई खूबसूरत लड़कियां और महिलाएं बस में चढती थी।
इन दिनों बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की जिंदगी के एक के बाद एक कई राज खुल रहे हैं, चर्चित टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करने के दौरान कंटेस्टेंट से बातचीत में उन्होने अपनी जिंदगी के कई मजेदार लम्हें को याद किया, बुधवार के एपिसोड में बिग बी ने एक बेहद मजेदार किस्सा सुनाया, जब दिल्ली में पढाई के दौरान डीटीसी बस में उन्हें एक लड़की पसंद आ गई थी।बस में एक-दूसरे का इंतजार
दरअसल ये वाकया बिग बी को एक सवाल के जबाव में याद आ गई, उन्होने गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाए पर... ना जाई, यहां .... के स्थान पर कौन सा शब्द आएगा,
इसका सही जबाव था वचन, इस चौपाई से जुड़ी महानायक की बेहद चौंकाने वाली याद जुड़ी थी, असल में अमिताभ दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में पढते थे, इस दौरान डीटीसी बस से यात्रा किया करते थे, उसी दौरान रोज बस में एक लड़की से उनकी मुलाकात होने लगी।
लड़की अच्छी लगने लगी
अमिताभ बच्चन के अनुसार डीटीसी बस में तब कनॉट प्लेस आने का वो बेसब्री से इंतजार किया करते थे, क्योंकि वहां से कई खूबसूरत लड़कियां और महिलाएं बस में चढती थी,
वहां से दूसरे कॉलेज जैसे मिरांडा हाउस आदि की कई लड़कियां बस में सवार होती थी, उसी दौरान बिग बी को एक लड़की अच्छी लगने लगी थी।
लड़की ने ही किया इजहार
महानायक के मुताबिक उन दिनों तो खुलकर कभी उस लड़की से वो बात नहीं पाये थे, लेकिन कुछ साल बाद जब वो एक बार अचानक उस लड़की से मिले, तो उन्होने अपने दिल की बात कही,
असल में तब उस लड़की के साथ एक और दोस्त हुआ करते थे प्राण, दोनों साथ ही बस में सवार होते थे, लड़की की मनोदशा हमेशा यही रही, कि प्राण जाए पर वचन ना जाए, बिग बी के कहा कि खुद लड़की ने ही बाद में इस बात का इजहार किया, कि वो भी बस में अमिताभ को लेकर भावनाएं रखती थीं, यहां तक कि वो अमिताभ के लिये प्राण को भी छोड़ने को तैयार रहती थीं।


