अर्णब गोस्वामी ने NDTV के बारे में बोल दिया कुछ ऐसा, वीडियो पर लोग ले रहे चटकारे
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
अर्णब गोस्वामी ने रिपब्लिक के हिंदी न्यूज चैनल रिपब्लिक भारत पर बहस कर रहे थे, मुद्दा था पाकिस्तान के रेल मंत्री के बयान पाव आध पाव के बम का।
चर्चित टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी जो खुद सालों तक एनडीटीवी में काम कर चुके हैं, अगर वो टीवी पर ऑनएयर ये कहने लगे कि कौन एनडीटीवी, मैं किसी एनडीटीवी को नहीं जानता, ऐसा कोई भारतीय चैनल नहीं है, तो वाकई मामला दिलचस्प हो जाता है, दरअसल ऐसा हुआ उन्हीं के शो में, जब पाकिस्तानी गेस्ट के साथ वो बहस कर रहे थे, उसी दौरान उन्होने ऐसी बातें कही।क्या कहा अर्णब ने
अर्णब गोस्वामी ने रिपब्लिक के हिंदी न्यूज चैनल रिपब्लिक भारत पर बहस कर रहे थे, मुद्दा था पाकिस्तान के रेल मंत्री के बयान पाव आध पाव के बम का, इसी पर बात करते हुए अर्णब ने कहा कि
दिन भर में आप पचास बार एनडीटीवी एनडीटीवी करते रहते हो, सारे पाकिस्तानियों को क्या एनडीटीवी और राहुल गांधी ही अच्छे लगते हैं, दिमाग खराब हो गया हो आप लोगों का ।
क्या है पूरा मामला
दरअसल अर्णब इस बात पर चर्चा करना चाह रहे थे कि क्या पाक ने भारत से जंग से पहले ही हार मान ली है,
इसी मुद्दे पर उनके साथ मेजर गौरव आर्या और मेजर जनरल जीडी बख्शी के अलावा पाक से सभी दो राजनीतिक विश्लेषक गेस्ट थी, जिसमें एक कमर चीमा और दूसरी मलीहा हाशमी थी।
वीडियो हो रहा वायरल
अर्णब के शो में बहस के दौरान अकसर लोग एक -दूसरे की टांग खींचते हैं, ऐसे में मलीहा ने एनडीटीवी की एक रिपोर्ट का हवाला देना चाहा. ये बात अर्णब को अखर गई,
उन्होने तुरंत मलीहा को बीच में टोका और कहा कि हमारे चैनल पर उनका नाम मत लिया कीजिए, ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें
कौन NDTV क्या NDTV होती है... मैंने नही सुना है ऐसा कोई भारतीय चैनल है...— दीक्षा पाण्डेय🇮🇳 (@Dikshapandey22) September 4, 2019
तुम पाकिस्तानियो को सिर्फ "NDTV राहुल गांधी" "NDTV राहुल गांधी" ही अच्छे लगते है क्या : अर्नब 😂
Trolling level😜😜 pic.twitter.com/FiwVmjLnEz


