बिहार के लोगोें के लिये केजरीवाल के बिगड़े बोल, कही ऐसी बात, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिहार का एक आदमी 500 रुपये का टिकट लेकर ट्रेन से दिल्ली आता है, और पांच लाख का इलाज मुफ्त में करवा कर चला जाता है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं, दरअसल आप संयोजक ने कुछ ऐसा बयान दिया है, जिससे बिहार के लोगों को ठेस पहुंच सकती है, केजरीवाल ने दिल्ली के स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई है, जिसकी वजह से अलग-अलग राज्य के लोग दिल्ली में इलाज कराने के लिये आते हैं, इसी  दौरान केजरीवाल के बोल बिगड़ गये।

क्या कहा सीएम ने 
दिल्ली के सीएम ने आगे बोलते हुए कहा कि बिहार का एक आदमी 500 रुपये का टिकट लेकर ट्रेन से दिल्ली आता है, और पांच लाख का इलाज मुफ्त में करवा कर चला जाता है, इससे खुशी होती है,
कि अपने देश के ही लोग हैं, सबका इलाज होना चाहिये, इसके बाद आप संयोजक ने कहा कि दिल्ली की अपनी क्षमता है, पूरे देश के लोगों का कैसे इलाज करेगी, इसलिये सारे देश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो।

स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों के लिये खुशी का दिन है, कि दिल्ली का सबसे बड़ा ट्रॉमा सेंटर शुरु होने जा रहा है, पिछले पांच सालों में दिल्ली में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है,
पहले डिस्पेंसरी के हाल भी दयनीय थे, लेकिन अब दो सौ मोहल्ला क्लीनिक चल रहे हैं।

ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास
दिल्ली के मंगोलपुरी में केजरीवाल ने ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास करने के बाद ऐसी बात कही है, मालूम हो कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब उन्होने बिहार के लोगों के लिये ऐसी बात कही है,
इससे पहले उन्होने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा था कि यदि दिल्ली में एनआरसी लागू हुई, तो मनोज तिवारी को दिल्ली छोड़नी पड़ेगी, दरअसल तिवारी कई बार दिल्ली में एनआरसी लागू करने की मांग कर चुके हैं, भले वो दिल्ली से सांसद हो, लेकिन मूल रुप से बिहार से आते हैं। जिसके बाद उन्होने केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा था कि मैं इसी देश का हूं, एनआरसी में विदेशियों को हटाया जाता है, ना कि दूसरे राज्य वालों को।

खुद बाहरी हैं केजरीवाल
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल खुद मूल रुप से हरियाणा के सिवनी (हिसार के पास) के रहने वाले हैं, लेकिन जिस तरह से वो बिहार के लोगों के खिलाफ जहर उगल रहे हैं,
वो उनकी सोची-समझी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें