शादी के बाद टीवी शो में पहुंची राखी सावंत, भारती के पति ने कही ऐसी बात, नाराज हो सकती है ड्रामा क्वीन
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
इस रिएलिटी शो का नाम खतरा खतरा खतरा है, इस शो में भारती के अलावा उनके पति हर्ष और कई सितारे हैं, शो के दौरान राखी ने कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया।
ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया के जरिये अपनी शादी का खुलासा किया था, इन दिनों राखी मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैं, उन्होने अपने पति का नाम तो बता दिया, लेकिन अभी तक अपने फैंस के सामने पति को नहीं ला सकती है, शादी के बाद राखी एक टीवी रिएलिटी शो में पहुंची, जहां कॉमेडियन भारती के पति ने राखी के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, कि वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।टीवी शो
इस रिएलिटी शो का नाम खतरा खतरा खतरा है, इस शो में भारती के अलावा उनके पति हर्ष और कई सितारे हैं, शो के दौरान राखी ने कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया,
शो में राखी को एक टास्क दिया गया, जिसके तहत उन्हें नाव को रस्सी के सहारे ऊपर की ओर खींचना था, खास बात ये है कि नाव के नीचे ढेर सारा बर्फ था, इस टास्क के दौरान ही भारती के पति ने राखी का जमकर मजाक उड़ाया।
राखी का वीडियो वायरल
राखी के टास्क का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो को खतरा खतरा खतरा के इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया गया है, वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि ये खेल मस्ती से भरपूर है,
इस वीडियो में राखी नाव को ऊपर खींचते दिखाई दे रही हैं, वीडियो के बैकग्राउंड में हर्ष की आवाज आ रही है, हर्ष कहते हैं, इसके मुंह पर और लिपस्टिक लगे, और भद्दी दिखे, हम कहां दूध घी में पड़े हुए हैं, प्लास्टिक में ज्यादा ताकत है।
राखी की शादी
राखी सावंत इस टास्क के दौरान अपने पति रितेश का नाम लेते हुए भी दिखाई दी, वो लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं, राखी के अनुसार उनके पति रितेश एनआरआई हैं,
राखी ने अपनी लव स्टोरी और शादी को गुपचुप रखने की बात कही, उन्होने कहा था कि शादी तो परिवार के बीच होती है, दुनिया को थोड़े ही बुलाना होता है।


