महाराष्ट्र चुनाव- बीजेपी-शिवसेना सीट फॉर्मूला तय, उद्धव की पार्टी को मिल सकती है इतनी कम सीटें
महाराष्ट्र की राजनीति को समझने वालों का कहना है, कि सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला लेने से पहले अभी कई दौर की बातचीत होगी।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिये शिवसेना और बीजेपी के बीच सीट बंटवारे को लेकर जल्द ही फैसला हो सकता है, सूत्रों का दावा है कि प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों में से 160 पर बीजेपी, तो 110 पर शिवसेना चुनाव लड़ सकती है, इसके अलावा बची हुई 18 सीटों पर गठबंधन के अन्य साथियों को मौका दिया जा सकता है, इसके लिये बुधवार को बैठक का पहला दौर चला, जिसमें महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत महाराष्ट्र के कई मंत्री भी शामिल हुए।शाह-ठाकरे मुलाकात
महाराष्ट्र की राजनीति को समझने वालों का कहना है, कि सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला लेने से पहले अभी कई दौर की बातचीत होगी, उम्मीद की जा रही है कि
11 सितंबर से पहले सीट बंटवारे को अंतिम रुप दे देंगे, सूत्रों ने बताया कि बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर सकते हैं।
50-50 फॉर्मूला
एक लीडिंग वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार शिवसेना नेता संजय राउत ने 160-110 के फॉर्मूले को खारिज करते हुए सवालिया लहजे में पूछा, कि ये किसने कहा है
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह या सीएम देवेन्द्र फडण्वीस ने, शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिये जब दोनों दल साथ आये, तो बीजेपी-शिवसेना के नेताओं ने 50-50 के फॉर्मूले को तय किया था।
दबाव बनाने की रणनीति
शिवसेना की बयानबाजी इन दिनों बढ गई है, दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर रस्साकशी जारी है, हाल के दिनों में शिवसेना ने मोदी और राज्य सरकार पर हमले तेज कर दिये हैं,
आर्थिक सुस्ती से लेकर किसानों तक के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है, कहा जा रहा है कि शिवसेना दबाव बनाने की रणनीति के तहत ऐसा कर रही है।


