शादी डॉट कॉम से हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर बीपीओ महिला अधिकारी के साथ दुष्कर्म

पीड़िता महिला ने हरियाणा पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि गौरव मिश्रा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया है।

दिल्ली-एनसीआर में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है, ताजा मामला साइबर सिटी गुरुग्राम का है, जहां मैट्रोमेनियल साइट शादी डॉट कॉम पर महिला को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है, गौरव मिश्रा नाम के शख्स पर महिला ने वादाखिलाफी करने और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है, पीड़ित महिला एक बड़े बीपीओ में सीनियर अधिकारी के पद पर तैनात है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

शादी का झांसा देकर रेप
पीड़िता महिला ने हरियाणा पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि गौरव मिश्रा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया है,
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है, फिलहाल आरोपी अभी तक पुलिस की रडार से बाहर है।

आरोपी की तलाश में पुलिस
मामले में पुलिस का कहना है पीड़ित महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस आरोपी गौरव मिश्रा की तलाश शुरु कर दी है,
पुलिस ने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट के जरिये दोनों मिले थे, अब महिला गौरव पर वादाखिलाफी और बलात्कार का आरोप लगा रही है।

तहकीकात कर लें
पुलिस ने मामले में आगे बोलते हुए कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है, आरोपी गौरव को तलाश किया जा रहा है, उसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी,
इसके साथ ही पुलिस ने ये भी कहा कि सोशल नेटवर्किंग साईट या मेट्रिमोनियल साइट पर दोस्त बनाने से पहले अच्छी तरह तहकीकात कर लें, ताकि धोखा ना मिले।