चिदंबरम के बाद एक और अरबपति कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 6 साल में बढी इतने अरब की संपत्ति

डीके शिवकुमार कांग्रेस के सबसे अमीर राजनेताओं में से एक हैं, 2019 लोकसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे के मुताबिक उन्होने अपनी कुल संपत्ति 840 करोड़ रुपये बताई है।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बाद अब कांग्रेस के एक और बड़े नेता डी के शिवकुमार को ईडी ने अपने शिकंजे में ले लिया है, डी के शिवकुमार को मनी लांड्रिंग के केस में ईडी ने गिरफ्तार किया है, गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, डी के शिवकुमार और उनके समर्थक इस गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बता रहे हैं।

पूछताछ के बाद गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने 4 बार पूछताछ के बाद डीके शिवकुमार को गिरफ्तार किया है, ईडी के मुताबिक कांग्रेस नेता पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे, उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला 2017 से चला आ रहा है,

कांग्रेस नेता ने गिरफ्तारी से बचने के लिये कर्नाटक हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी भी दी थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी अर्जी खारिज कर दी, ईडी के बार-बार नोटिस के बावजूद वो पेश नहीं हो रहे थे, शुक्रवार को पहली बार वो ईडी के सामने पेश हुए थे।

किस मामले में फंसे शिवकुमार
नोटबंदी के बाद डीके शिवकुमार आयकर विभाग और ईडी के रडार पर थे, 2 अगस्त 2017 को ईडी ने कांग्रेस नेता के घर और ऑफिसों पर छापेमारी की थी,
जिसमें दिल्ली के सफदरजंग बंगले में 11 करोड़ रुपये कैश मिले थे, जिसके बाद आयकर विभाग ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था, शिवकुमार के साथ उनके 4 सहयोगियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था, आयकर विभाग की चार्जशीट के बाद शिवकुमार के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

अमीर नेताओं में से एक हैं शिवकुमार
डीके शिवकुमार कांग्रेस के सबसे अमीर राजनेताओं में से एक हैं, 2019 लोकसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे के मुताबिक उन्होने अपनी कुल संपत्ति 840 करोड़ रुपये बताई है,
इससे पहले 2013 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उन्होने अपनी संपत्ति 251 करोड़ रुपये घोषित की थी, यानी बीते 6 साल में उनकी संपत्ति करीब तीन गुनी से ज्यादा हो गई है ।