दिल्ली में टूटी चालान की सारी सीमाएं, इतने रुपये का कटा चालान

बीते एक सितंबर से देश में नये मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद से एक के बाद एक कई मामले सामने आ रही हैं।

नया मोटर व्हील एक्ट लागू होते ही रोजाना भारी-भरकम चालान की खबरें सुर्खियां बटोर रही है, कहीं कोई भारी राशि का प्रदर्शन कर विरोध जता रहा है, तो कोई चालान की राशि की वजह से अपने ही वाहन को आग के हवाले कर दे रहा है, चालान की राशि की खबरें हर जगह चर्चा में है, इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से अब तक के सबसे ज्यादा राशि के चालान का मामला सामने आया है।

इतने का चालान कटा 
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में 1 लाख 41 हजार 700 रुपये का चालान कटा है, राजस्थान के एक ट्रक मालिक ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में चालान की पूरी रकम का भुगतान कर दिया है,
ट्रक मालिक राजस्थान के बीकानेर का रहना वाला है, जिसका दिल्ली में 5 सितंबर को ओवर लोडिंग होने की वजह से 70 हजार का चालान काटा गया था, ट्रक मालिक ने कहा कि कुल 1 लाख 41 हजार 700 का चालान काटा गया, 9 सितंबर को चालान की रकम का भुगतान रोहिणी कोर्ट में कर दिया।

चालान भरने की सबसे बड़ी रकम
बीते एक सितंबर से देश में नये मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद से एक के बाद एक कई मामले सामने आ रही हैं, कहीं 15 हजार का चालान, तो कहीं 25 हजार का,
किसी को 60 हजार रुपये का चालान काटा गया, तो अब रोहिणी कोर्ट में 1 लाख 41 हजार से ज्यादा का चालान का मामला सामने आया है।

सख्ती से पेश आ रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी
लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है, कि क्या करें और क्या ना करें, ट्रैफिक पुलिस कर्मी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ काफी सख्ती से पेश आ रही है,
देशभर में 1 सितंबर से नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू कर दिया गया है, जिसमें जुर्माना राशि को दस गुना तक बढा दिया गया है।