हरभजन सिंह ने नंबर चार के लिये सुझाया इस बल्लेबाज का नाम, पूछा मौका क्यों नहीं दे रहे
हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, पता नहीं क्यों इसे घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाने के बाद भी टीम इंडिया के लिये नहीं चुना जा रहा।
टीम इंडिया में एकदिवसीय और टी-20 प्रारुप के लिये नंबर 4 के बल्लेबाज को लेकर माथापच्ची जारी है, पिछले एक साल से इस पोजीशन पर कई खिलाड़ियों को आजमाया जा चुका है,लेकिन टीम प्रबंधन को अभी तक कामयाबी नहीं मिली है, दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने इस स्थान के लिये नया नाम सुझाया है, उन्होने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव को नंबर चार पर मौका देने की पैरवी की है, भज्जी ने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से छत्तीसगढ के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद सूर्य का नाम सुझाया, उन्होने ट्विटर पर लिखा, कि इस खिलाड़ी को मौका क्यों नहीं मिल रहा।
ट्वीट कर उठाया सवाल
हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, पता नहीं क्यों इसे घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाने के बाद भी टीम इंडिया के लिये नहीं चुना जा रहा, सूर्य कुमार यादव कड़ी मेहनत करते रहो,
तुम्हारा वक्त भी आएगा, आपको बता दें कि सूर्य कुमार ने छत्तीसगढ के खिलाफ 31 गेंदों में 81 रन ठोंक दिये, उन्होने इस पारी में 8 चौके और 6 छक्के उड़ाये, जिसके बूते मुंबई ने 317 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
मुंबई के लिये खेलते हैं सूर्य
सूर्य कुमार यादव घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिये खेलते हैं, 29 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक 72 फर्स्ट क्लास मैचों में 43 के औसत से 4818 रन बनाये हैं, जिसमें 12 शतक और 24 अर्धशतक शामिल है,
वहीं लिस्ट ए में उनके नाम 78 मैचों में 34.11 के औसत से 2081 रन है, जिसमें 2 शतक और 12 अर्धशतक शामिल है, वो आईपीएल में केकेआर और मुंबई इंडियंस के लिये खेल चुके हैं, जिसमें उन्होने 85 मैचों में 28.07 के औसत से 1544 रन बनाये हैं, जिसमें 7 अर्धशतक शामिल है।
कई बल्लेबाजों को मिला नंबर 4 पर मौका
टीम इंडिया के लिये नंबर चार की पोजीशन के लिये बल्लेबाज ढूंढना सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है, पिछले डेढ साल से अंबाती रायडू को इस स्थान पर मौका दिया जा रहा था,
Don’t know why he doesn’t get picked for india after scoring runs heavily in domestic cricket @surya_14kumar keep working hard.. your time will come pic.twitter.com/XO6xXtaAxC— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) September 29, 2019



