IIFA Awards 2019 में सितारों का शानदार लुक, सारा अली खान ने लूट ली महफिल

गोल्डन ड्रेस में चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट किसी प्रिसेंज से कम नहीं लग रही थी, आलिया को आईफा अवॉर्ड 2019 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

बॉलीवुड यानी ग्लैमर, चकाचौंध की दुनिया, हर इवेंट को खास बनाने के लिये भरपूर कोशिश की जाती है, जब बात आईफा अवॉर्ड्स की हो, तो फिर बात ही क्या है,
ये इवेंट फिल्म इंडस्ट्री के लिये किसी त्योहार से कम नहीं होता, आईफा में जितनी चर्चा बेस्ट एक्टर और फिल्म के अवॉर्ड को लेकर होती है, उससे ज्यादा सुर्खियों में सितारों का लुक रहता है, इस बार भी फिल्मी सितारे एक से बढकर एक कॉस्ट्यूम में रेड कॉरपेट पर धमाकेदार एंट्री करते दिखे, कैटरीना ने ऐसी ड्रेस पहन रखी थी कि सबकी नजरें उन पर थम गई।

आलिया-माधुरी 
गोल्डन ड्रेस में चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट किसी प्रिसेंज से कम नहीं लग रही थी, आलिया को आईफा अवॉर्ड 2019 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला,
ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म राजी के लिये दिया गया। तो रेड ड्रेस में माधुरी दीक्षित बेहद खूबसूरत लग रही थी, उन्होने अपने इस लुक से अच्छे-अच्छों को मात दे दी।

दीपिका - कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर्पल ड्रेस में पहुंची, उनके लुक को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, तो कैटरीना मरुन रंग के ड्रेस में जैसे ही एंट्री ली,
तो हर किसी ने अपना दिल थामकर बस उन्हें ही देखते रह गया, सोशल मीडिया पर कैटरीना की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।

रणवीर सिंह-सलमान खान
अवॉर्ड नाइट या हो या फिर कोई और बॉलीवुड इवेंट, रणवीर सिंह तो हर इवेंट में हिट ही लगते है, इस बार भी उन्होने अपने अतरंगी ड्रेस से खूब सुर्खियां बटोरी।
तो नीले सूट में दबंग खान का अंदाज भी देखने लायक था, डैशिंग लुक में सलमान खान ने लाखों दिल जीत लिये।

रेखा-सारा अली खान
बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस कही जाने वाली रेखा साड़ी लुक में नजर आई, उन्होने पिंक ब्लाउज के साथ पैरेट ग्रीन साड़ी पहन रखा था, हैवी ज्वेलरी में वो इतनी खूबसूरत लग रही थी,
कि लोग बस उन्हें देखते ही रह गये। उनके अलावा नयी नवेली एक्ट्रेस सारा अली खान ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आई, सारा को फिल्म केदारनाथ के लिये बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला।