अमीर परिवारों से ताल्लुक रखती हैं इन क्रिकेटर्स की पत्नियां, तीसरी है बेहद खास

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की पत्नी डॉ. अंजलि काफी अमीर परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

पूरी दुनिया में टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की फैन फॉलोइंग है, क्रिकेट फैंस को अपने पसंदीदा सितारों की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने में काफी दिलचस्पी रहती है,
कुछ भारतीय क्रिकेट सितारों की पत्नियां खूबसूरत होने के साथ-साथ अमीर परिवार से भी ताल्लुक रखती हैं, आइये आज हम आपको उन खिलाड़ियों की पत्नियों के बारे में बताते हैं, जो अमीर परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि मेहता 
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की पत्नी डॉ. अंजलि काफी अमीर परिवार से ताल्लुक रखती हैं, अंजलि के परदादा जमींदार थे,
उनके पिता आनंद मेहता भी बिजनेसमैन हैं, आनंद मेहता के पास अच्छी खासी संपत्ति है, सचिन और अंजलि के दो बच्चे हैं, बेटे का नाम अर्जुन तेंदुलकर और बेटी का नाम सारा तेंदुलकर है।

गौतम गंभीर-नताशा जैन
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अब राजनीति में उतर चुके हैं, वो पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद हैं, उनकी पत्नी नताशा जैन एक अमीर पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं,
नताशा के पिता रविन्द्र जैन एक बहुत प्रभावशाली और सम्मानित बिजनेसमैन हैं, गंभीर के पिता का भी दिल्ली में अच्छा खासा बिजनेस है, कहा जाता है कि दोनों के पिता 80 के दशक से एक-दूसरे से परिचित हैं, साल 2009 में दोनों की शादी हुई है, दोनों की दो बेटियां है।

रोहित शर्मा-रितिका सजदेह
स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह शादी से पहले स्पोर्ट्स मैनेजर थी, रितिका के पिता बॉबी सजदेह मुंबई के  पॉश कफ परेड इलाके में रहते हैं,
बॉबी सजदेह की गिनती मुंबई के बड़े बिजनेसमैन में होती है, रितिका अमीर बाप की बेटी होने के बावजूद अपने चचेरे भाई बंटी सचदेवा के स्वामित्व वाली स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी कॉर्नस्टोन स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट में काम करती थी।

रविन्द्र जडेजा-रीवाबा सोलंकी 
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा भले साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हों, उनके पिता गार्ड की नौकरी करते थे, लेकिन उनकी पत्नी अमीर परिवार से है,
रीवाबा के पिता का गुजरात में अच्छा खासा बिजनेस है, और उनके चाचा गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता हैं, शादी से पहले जडेजा के ससुराल वाले ने एक करोड़ की ऑडी उन्हें तोहफे में दी थी।