बालाकोट में भारतीय सैनिकों ने जान पर खेल कर बचाई बच्चों की जान, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
भारतीय सेना के जवानों ने दो स्कूलों के कुछ बच्चों को अपने बख्तरबंद वाहन में बिठाकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
पाकिस्तान की बौखलाहट शांत होने का नाम नहीं ले रहा है, जम्मू-कश्मीर मसले पर पूरी दुनिया से मदद मांगने के बाद जब किसी ने मदद नही की, तो अब पाकिस्तान सीमा पर अपना गुस्सा दिखा रहा है, शनिवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी फौजियों ने अचानक ही फायरिंग शुरु कर दी, इस फायरिंग रेंज में कुछ स्कूली बच्चे आ गये। जिसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने इन बच्चों को बचाया।क्या है पूरा मामला
दरअसल जब पाकिस्तानी सेना के जवानों ने सीजफायर का उल्लंघन शुरु किया, तभी दो स्कूल में छुट्टी हुई थी, जिसके बाद बच्चे अपने घर लौट रहे थे, बच्चे भी फायरिंग की रेंज में आ गये,
जिसके बाद सेना के जवानों ने उन्हें बचाते हुए सुरक्षित स्थान की ओर ले गये।
गाड़ी में बिठाकर घर पहुंचाया
भारतीय सेना के जवानों ने दो स्कूलों के कुछ बच्चों को अपने बख्तरबंद वाहन में बिठाकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, वाहन में बैठन के बाद स्कूल के बच्चों ने हाथ हिलाकर जवानों को धन्यवाद भी कहा,
और खुशी जाहिर की, ये घटना जम्मू-कश्मीर के मेंढर तहसील की है, एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले के मेंढर तहसील के बालाकोट और बेहरोट गांव के बच्चों को सेना द्वारा बचाने का वीडियो जारी किया गया है।
ये दूसरा बालाकोट है
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भारतीय वायुसेना ने पाक में घुसकर एयर स्ट्राइक किया था, सेना ने जिस स्थान पर बमबारी की थी, उसका भी नाम बालाकोट ही था,
लेकिन ये बालाकोट भारतीय सीमा में हैं, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें
#WATCH Poonch: Indian Army rescues children from Government school in Sandote village at Balakote sector of Mendhar Tehsil as cross-border firing starts from Pakistan. Indian Army rescued children from 2 other schools in Balakote and Behrote village. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/qnSRlqzEiI— ANI (@ANI) September 14, 2019


